अदालत से 2 साल की सज़ा, और विधानसभा से सदस्यता गंवाने के बाद पवई से बीजेपी विधायक प्रहलाद लोधी ने हाईकोर्ट में अपील की है. उधर मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने केन्द्रीय चुनाव आयोग को लोधी की सदस्यता निरस्त करने की सूचना भेज दी है. प्रहलाद लोधी समेत 12 लोगों पर आरोप था कि उन्होंने रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई करने वाले रैपुरा तहसीलदार को बीच सड़क पर रोककर मारपीट की थी. इस मामले में राज्य बीजेपी को दो दिन की देरी भारी पड़ी, सूत्रों के मुताबिक आलाकमान इस बात से नाराज़ भी है, जिसके बाद राज्य के आला नेताओं ने आज राज्यपाल से मुलाकात की.
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा इस संबंध में सर्टिफिाई कॉपी मेरे सामने रखी गई, जिसको बाद मेरे द्वारा आदेश जारी हो गई ततसंबंधी जानकारी राजपत्र में छपने के लिये एवं चुनाव आयोग को सूचित कर दिया गया है कि विधानसभा में एक पद रिक्त हो गया है. वहीं इस मामले में बीजेपी नेता प्रहलाद लोधी ने कहा ऐसा आजतक नहीं हुआ जब न्यायलय ने मुझे 12 दिसंबर तक समय दिया है इनको भी देना चाहिये था, तत्काल 24 घंटे में उन्होंने ऐसा कर दिया. उन्होंने ये सोचा बीजेपी के विधायक कम हो जाएं हमारे बढ़ेंगे. वैसे गणित के हिसाब से नेताजी ने सही फरमाया, क्योंकि मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सदस्य हैं. प्रहलाद लोधी की विधायकी ख़त्म होने से सदस्य संख्या 229 हो गई यानी फिलहाल अपने 115 विधायकों के साथ कांग्रेस को पूर्ण बहुमत है, उसे 4 निर्दलीय, 2 बसपा , 1 सपा के विधायक का भी समर्थन है. बीजेपी के अब सदन में 107 विधायक बचे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भाजपा सांसद का विवादास्पद बयान, कहा- कर्ज वसूलने किसानों के पास कोई आया तो गला दबाकर मार डालेंगे
इस मामले में कोर्ट जाने के अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा सहित बीजेपी के आला नेताओं ने राज्यपाल का दरवाजा खटखटाया है. राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीताशरण शर्मा ने कहा गर्वनर साहब को कानूनी स्थिति हमने बताई है, ये बताया कि स्पीकर साहब का ऑर्डर गैर संवैधानिक है मैं दृढ़तापूर्वक ये बात कह रहा हूं 192 में ये प्रोविजन लिखा है कौन डिस्क्वलीफाई करता है ... या तो सदन करता है या गवर्नर. ये बिल्कुल साफ है. राज्यपाल ने कहा है वो इसे देखेंगे. इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा विधानसभा के अध्यक्ष संरक्षक होते हैं विधायकों के, ये संरक्षक का फैसला नहीं है ये पार्टी विशेष को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिये राजनीतिक विद्वेषवश जल्दी में फैसला किया गया है जिसे उचित नहीं कहा जा सकता.
अयोध्या मामले में फैसला आने की संभावना को देखते हुए एमपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक
वहीं कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने कहा बीजेपी जब जब सरकार को अस्थिर करने की बात करेंगे वोट का अपमान होगा बीजेपी के विधायक दुखी होकर सरकार का समर्थन करेंगे.मामला अब हाईकोर्ट के पाले में है, अगर सजा पर स्थगन मिला तो प्रहलाद लोधी की सदस्यता बरकरार रहेगी, जानकार ये भी कह रहे हैं कि अनुच्छेद 192 के तहत निर्वाचन आयोग की राय लेने के बाद राज्यपाल ही सदस्यता समाप्ति पर अंतिम निर्णय ले सकते हैं, अध्यक्ष नहीं. वैसे प्रहलाद लोधी पर फैसला गुरूवार को आया और विधानसभा ने दो दिनों बाद विधायकी रद्द की. अब बीजेपी के अंदर ही सवाल उठ रहे हैं कि नियमों की अनदेखी एक बात है लेकिन संगठन के पदाधिकारी दो दिनों तक निश्चिंत क्यों बैठे रहे, सूत्रों के मुताबिक इस मामले में दिल्ली से केंद्रीय नेतृत्व की नाराजगी के बाद राज्य बीजेपी संगठन जागा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं