मुंबई की अदालत में जज के सामने जानलेवा हमला
मुंबई:
मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत में बुधवार को हैरान कर देने वाली वारदात हुई. 67 साल के एक बुजुर्ग ने जज के सामने ही भरी अदालत में चाकू से हमला कर 2 लोगों को जख्मी कर दिया. जोन 4 की डीसीपी एन अम्बिका ने बताया कि मुंबई पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ धारा 326 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
बताया जा रहा है कि दोपहर का समय था. भोईवाड़ा अदालत की 5 नंबर कोर्ट में जज ने साल 2009 के एक मुकदमें का फैसला सुनाते हुए 3 आरोपियों को बरी कर दिया. राहत महसूस कर तीनों ही अदालत में बेंच पर बैठे ही थे कि अचानक से एक बुजुर्ग ने पीछे से उनके सिर पर चाकू से हमला कर दिया. हमला होते ही कोर्ट में भगदड़ मच गई. जबकि चाकू से घायल दोनों शख्स जमीन पर गिर पड़े. इसी बीच अदालत में मौजूद पुलिस वालों ने आरोपी को पकड़ लिया.
यह भी पढ़ें - दिल्ली: मॉल के बाहर लड़के पर लोहे की छड़ और डंडों से जानलेवा हमला, मरा समझकर भागे हमलावर
पुलिस के मूताबिक, गंभीर रूप से जख्मी महेश माप्रलकर और नंदेश कागवड़कर को ईलाज के लिए के ई. एम. अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी बुजुर्ग का नाम हरिश्चंद्र शिरकर है. बताया जा रहा है कि साल 2009 में आरोपियों ने उसकी पिटाई की थी.
यह भी पढ़ें - भारतीय छात्र ने 29 बार चाकू से हमला कर गर्भवती गर्लफ्रेंड की हत्या की
दादर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया थ. पीड़ित बुजुर्ग तब से मन मे गुस्सा पाले हुए था. आज जैसे ही आरोपी बरी किये गए उसने हमला कर दिया.
VIDEO: बल्लभगढ़ के चार युवकों की पिटाई मामले में एक की गिरफ्तारी