एटीएस कांस्टेबल के घर से बाहर रहने पर उसकी पिस्तौल और गोलियां चुराने का मामला उजागर हुआ
मुंबई:
महाराष्ट्र एटीएस के एक कांस्टेबल के घर से एक सर्विस पिस्तौल और गोलियां चुराने के आरोप में भाई-बहन को नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया. कमलजीत सिंह (19) और उसकी बहन गुरप्रीत कौर (23) ने कांस्टेबल नीलेश मोहिते के शहर से बाहर रहने पर उनके भायखला स्थित आवास से नौ एमएम की एक पिस्तौल, 30 गोलियां और 300 ग्राम आभूषण कथित तौर पर चुरा लिया.
पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि मोहिते की शिकायत पर भायखला पुलिस, अपराध शाखा और एटीएस ने मामले की समानांतर जांच की. उपायुक्त ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अंबोली पुलिस ने दोनों को नवी मुंबई के वाशी स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से एक पिस्तौल और 27 गोली बरामद की गई हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं