विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2018

रेप की घटनाओं को लेकर शिवसेना ने BJP पर बोला हमला, पूछा यह सवाल?

भाजपा के एक विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिव सेना ने कहा कि कानून-व्यवस्था नियंत्रण से बाहर चली गई है तो इस स्थिति में भाजपा कैसे 'राम राज्य' स्थापित करेगी?

रेप की घटनाओं को लेकर शिवसेना ने BJP पर बोला हमला, पूछा यह सवाल?
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
  • शिवसेना ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला
  • पूछा- रेप की घटनाओं के बीच 'राम राज्य' कैसे स्थापित होगा
  • कहा- सरकार बदली, लेकिन रेप की घटनाएं नहीं रूकी
मुंबई: देश में हो रही रेप की घटनाओं को लेकर भाजपा के एक विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिव सेना ने कहा कि कानून-व्यवस्था नियंत्रण से बाहर चली गई है तो इस स्थिति में भाजपा कैसे 'राम राज्य' स्थापित करेगी? अपनी सहयोगी पार्टी पर हमला बोलते हुए शिवसेना ने कहा कि जो अभी सत्ता में हैं, उनका पक्ष 2012 में दिसंबर महीने में हुए निर्भया दुष्कर्म के समय अलग था. पार्टी ने कहा कि सरकार बदली, लेकिन रेप की घटनाएं नहीं रूकी. यह बेहद दुखद है.

यह भी पढ़ें : केंद्र की मोदी सरकार को शिवसेना की सलाह, अरविंद केजरीवाल को काम करने दें...

शिवसेना ने अगाह करते हुए कहा कि भावनात्मक मुद्दों के साथ खिलवाड़ करना हिंसा की ओर ले जा सकता है. शिवसेना ने कहा कि भगवान राम ने कभी भी इस तरह की राजनीति के लिए जीत का समर्थन नहीं किया था. अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने हाल ही में कहा था कि भगवान राम भी रेप नहीं रोक सकते. दरअसल विधायक ने यह बयान उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक महिला को एक जंगल में ले जाकर उत्पीड़न करने वाले मामले में दिया था.

VIDEO : शिवसेना का हमला, हार के बाद BJP को सहयोगियों की याद आई


शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय लेख में कहा, 'भाजपा 'राम राज्य' लाने के बारे में बात करती है. हालांकि, उसे यह साफ करना चाहिए कि उसकी राम राज्य लाने की योजना कैसी है. उत्तर प्रदेश सहित देश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं.' शिवसेना ने कहा, 'दुष्कर्म को रोकने के लिए कदम उठाने के बदले भाजपा कह रही है कि भगवान राम भी दुष्कर्म नहीं रोक सकते.'

(इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena Slams BJP On Rape, Shiv Sena, Shiv Sena Attack BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com