शिवसेना विधायक सुनील प्रभु
मुूंबई:
महाराष्ट्र में मराठाओं को आरक्षण के बाद ऐसा लगता है कि राज्य में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक लामबंद तेज हो रही है. शिवसेना विधायक सुनील प्रभु ने कहा है कि जो पिछड़े हुए घटक हैं, चाहे वो मुस्लिम क्यों न हो, उन्हें आरक्षण देना चाहिए, उनको काम मिलना चाहिए, न्याय मिलना चाहिए, शिवसेना हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ने वाली है. शिवसेना विधायक की ओर से आया ऐसा बयान अपने आपमें अभूतपूर्व है क्योंकि पार्टी हमेशा हिंदुत्व की राजनीति के लिए मुखर रही है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर बीजेपी ने दांव चल दिया है जिसकी वजह राज्य में जातिगत समीकरण बदल गए हैं. राज्य में मराठाओं की अच्छी-खासी आबादी है और किसान आंदोलन से नाराज मराठा बीजेपी के पक्ष में लामबंद हो सकते हैं.
मुसलमानों में ऐसी जातियां जिनको लगता है आरक्षण मिलना चाहिए वो एसबीसीसी से संपर्क करें : देवेंद्र फडणवीस
वहीं असुदुद्दीन ओवैसी का पार्टी ने भी ऐलान किया है वह मुस्लिमों के आरक्षण को लेकर हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. हालांकि पार्टी की ओर से कहा गया है कि वह कोर्ट में मराठाओं के आरक्षण का विरोध नहीं करेगी. वहीं ओबीसी एक संगठन ने राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका देने को कहा है. दूसरी ओर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मुस्लिमों की जिन जातियों को लगता है कि उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए उनको राज्य पिछड़ा आयोग से संपर्क करना चाहिए. आयोग की किसी भी सिफारिश को सरकारें मानने के लिए बाध्यकारी होंगी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि जिन लोगों को लगता है कि मुसलमानों में ऐसी जातियां हैं जिन्हें आरक्षण मिलना चाहिए तो वे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (एसबीसीसी) से संपर्क कर उससे सर्वेक्षण के लिये अनुरोध कर सकते हैं. फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर दिया जाता है और मुसलमानों व ईसाइयों में कोई जाति व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा, 'मुसलमानों में कुछ पिछड़ी जातियां हैं क्योंकि उन्होंने हिंदुत्व से धर्मांतरण के समय अपनी जाति बरकरार रखी थी. अभी मुसलमानों में 52 पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया गया है.'
चुनावी साल में बीजेपी सरकार के मराठा आरक्षण के दांव की काट खोजने के लिए हर पार्टी अपने हिसाब से बयान और कदम उठाने की तैयारी कर रही है.

#WATCH Shiv Sena MLA Sunil Prabhu says 'Jo pichhde huye ghattak hain,chaahe vo Muslim kyun na ho, unhe aarakshan dena chahiye, unko kaam milna chahiye,nyay milna chahiye. Shiv Sena hamesha anyay ke khilaaf ladne wali hai' #Maharashtra pic.twitter.com/turYOnxZyv
— ANI (@ANI) November 30, 2018
वहीं असुदुद्दीन ओवैसी का पार्टी ने भी ऐलान किया है वह मुस्लिमों के आरक्षण को लेकर हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. हालांकि पार्टी की ओर से कहा गया है कि वह कोर्ट में मराठाओं के आरक्षण का विरोध नहीं करेगी. वहीं ओबीसी एक संगठन ने राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका देने को कहा है. दूसरी ओर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मुस्लिमों की जिन जातियों को लगता है कि उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए उनको राज्य पिछड़ा आयोग से संपर्क करना चाहिए. आयोग की किसी भी सिफारिश को सरकारें मानने के लिए बाध्यकारी होंगी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि जिन लोगों को लगता है कि मुसलमानों में ऐसी जातियां हैं जिन्हें आरक्षण मिलना चाहिए तो वे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (एसबीसीसी) से संपर्क कर उससे सर्वेक्षण के लिये अनुरोध कर सकते हैं. फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर दिया जाता है और मुसलमानों व ईसाइयों में कोई जाति व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा, 'मुसलमानों में कुछ पिछड़ी जातियां हैं क्योंकि उन्होंने हिंदुत्व से धर्मांतरण के समय अपनी जाति बरकरार रखी थी. अभी मुसलमानों में 52 पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया गया है.'
मराठा आरक्षण- मास्टर स्ट्रोक या जी का जंजाल?
महाराष्ट्र में मराठाओं को मिला आरक्षण
चुनावी साल में बीजेपी सरकार के मराठा आरक्षण के दांव की काट खोजने के लिए हर पार्टी अपने हिसाब से बयान और कदम उठाने की तैयारी कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Maratha Reservation, मराठा आरक्षण