- महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ में एक युवक ने शक के चलते अपनी गर्लफ्रेंड को कपड़ों की दुकान में बेरहमी से पीटा
- सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि युवक ने लड़की के मुंह दबाकर गला कसकर उसे तेज़ी से घूंसे मारे
- पीड़ित लड़की ने खुद को बचाने की कोशिश नहीं की और उससे पिटती रही और रोती रही
क्या प्यार का रिश्ता इतना टॉक्सिक भी हो सकता है कि प्रेमी पीटता रहे और प्रेमिका चुपचाप पिटती रहे. आखिर चुप रहने और मार खाने की कौन सी मजबूरी हो सकती है? महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ से एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियों में एक लड़का कपड़े की दुकान में घुसकर एक लड़की को बुरी तरह से पीटता दिखाई दे रहा है. ये लड़का कोई अजनबी नहीं बल्कि मार खा रही लड़की का बायफ्रेंड है. शक के चलते उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
लड़के ने गर्लफ्रेंड को बरहमी से पीटा
वीडियो में लड़के की बेरहमी और रिश्तों को लेकर संवेदनहीनता साफ देखी जा सकती है. दुकान में घुसते ही उसने प्रेमिका पर हमला शुरू कर दिया. लड़के ने उसके मुंह तो दबोचकर उसका गला कसके पकड़ा और उसको तेज-तेज घूंसे मारने लगा. हैरानी की बात यह है कि पीड़ित लड़की उससे पिटती रही, खुद को बचाने के लिए वह बहुत ज्यादा मशक्कत करती नहीं दिखी.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
लड़की को लात-घूंसे मारे, बाल खींचे
जब लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को पीट रहा था तो दुकान में खेल रहा एक छोटा सा बच्चा वहां छिपकर सबकुछ देख रहा था. फिर एकदम से वह बाहर निकली और डर की वजह से काउंटर के नीचे छिप गई. लेकिन उसका प्रेमी उसे लगातार जोर-जोर से पीटता रहा. लड़की उससे कुछ कह तो जरूर रही थी लेकिन उसने अपने बचाव में कुछ भी नहीं किया.

थप्पड़ खाकर भी खुद को नहीं बचाया
हद तो तब हो गई जब लड़के ने उसके बालों को पकड़कर उसे बुरी तरह से पीटा. ये देखकर काउंटर के नीचे छिपा बच्चा बुरी तरह से सहम गया. आरोपी काउंडर के नीचे झांककर उस बच्चे से कुछ कहता भी नजर आया. हैरानी इस बात की है कि इतनी बुरी तरह पिटने के बाद भी लड़की ने खुद को बचाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया. बस वह पिटाई के दौरान खराब हुए अपने बाल सही करती नजर आई. आरोपी ने फिर से उस पर घूंसे और थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए. उसने लड़की को बाल पकड़कर घसीटते हुए जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा. इस दौरान वह सिर्फ रोती हुई नजर आई. खुद को बचाने के लिए उसने कुछ भी नहीं किया.वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया, लेकिन पीड़िता ने इसे आपसी मामला बताते हुए शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं