विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2018

भाजपा का साथ छोड़ने वाले नाना पटोले बोले- जल्द ही औपचारिक तौर पर कांग्रेस का हाथ थामूंगा

महाराष्ट्र में भाजपा के पूर्व नेता और सांसद के पद से इस्तीफा दे चुके नाना पटोले ने गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे.

भाजपा का साथ छोड़ने वाले नाना पटोले बोले- जल्द ही औपचारिक तौर पर कांग्रेस का हाथ थामूंगा
नाना पटोले (फाइल फोटो)
नागपुर: महाराष्ट्र में भाजपा के पूर्व नेता और सांसद के पद से इस्तीफा दे चुके नाना पटोले ने गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे. संवाददाताओं से बातचीत में पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस या राकांपा के दिग्गज नेता प्रफुल्ल पटेल के भंडारा-गोंदिया सीट से उपचुनाव लड़ने का फैसला करने पर ही वह उपचुनाव में खड़े होंगे. 

यह भी पढ़ें - बीजेपी का साथ छोड़ने वाले नाना पटोले बोले- 2019 के चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में नहीं आएगी

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में नाना पटोले ने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाकर पार्टी और लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पटोले ने भंडारा गोंदिया सीट पर पटेल को पराजित किया था. पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में दलितों से जुड़े विवाद को लेकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने में देरी की और वह जल्द ही औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल होंगे.

पिछल दिनों उन्होंने यह कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था कि 'उन्होंने ‘लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और किसानों को बर्बाद कर दिया. ‘भाजपा 2019 में सत्ता में नहीं आएगी क्योंकि वर्ष 2014 के उसके चुनाव घोषणा पत्र में जो भी बिंदु थे, उन सभी को मोदी सरकार ने नजरअंदाज किया.’ 

VIDEO : नाना पटोले का पार्टी से इस्तीफ़ा, दिनेश बम्भाणिया हार्दिक से अलग हुए (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com