विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2017

मुंबई से सटे ठाणे में पुलिस कर्मियों की गुंडागर्दी होटल के सीसीटीवी में कैद

होटल के मालिक उमेश करकेरा के मुताबिक हमारा गुनाह सिर्फ इतना था कि हमने उन्हें खाने और शराब का 2 हजार का बिल पकड़ा दिया था.

मुंबई से सटे ठाणे में पुलिस कर्मियों की गुंडागर्दी होटल के सीसीटीवी में कैद
मुंबई पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • 26 अगस्त की रात का है मामला
  • पुलिस वालों की पूरी करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है.
  • बिल देख हो गए थे नाराज और होटल स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी.
मुंबई: ठाणे शहर के कलवा में पुलिस वालों ने 26 अगस्त की रात एक होटल में जमकर गुंडागर्दी की. बार मैनेजर से लेकर कैशियर और वेटर सभी की पिटाई की. होटल के मालिक उमेश करकेरा के मुताबिक उनका गुनाह सिर्फ इतना था कि हमने उन्हें खाने और शराब का 2 हजार का बिल पकड़ा दिया था. पुलिस वालों की पूरी करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है.

उमेश करकेरा के मुताबिक पुलिस वाले अक्सर उनके हॉटल में शराब पीकर जाते हैं और हमेशा आधा पैसा ही देते हैं. हम कभी कुछ नहीं कहते. उस दिन भी उन्होंने शराब पी और बाद में बिल मांगा. लेकिन 2 हजार रुपये का बिल देख वो सभी नाराज हो गए और होटल स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी.

यह भी पढे़ं : मुंबई बिल्डिंग हादसे में 33 की मौत: कुछ का पूरा परिवार खत्म हो गया तो कुछ तकदीर के धनी रहे  

होटल के मलिक उमेश करकेरा ने मारपीट की लिखित शिकायत ठाणे पुलिस आयुक्त से भी की है और साथ मे सीसीटीवी फुटेज को भी सलंग्न किया है लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है.

VIDEO : कैमरे में कैद पुलिस की गुंडागर्दी
शिकायत पत्र में आरोपी पुलिस वालों के नाम पुलिस हवलदार प्रवीण शंखे, राजा पाटिल का नाम भी दिया गया है साथ में 5 और पुलिस वाले भी थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com