विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

खाने का बिल शेयर करने में महज 10 रुपये के लिए शख्स ने अपने ही दोस्त को पीट-पीट कर मार डाला

महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यक्ति ने खाने का बिल साझा करने के लिए 10 रुपये मांगने पर अपने दोस्त को कथित तौर पर इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई.

खाने का बिल शेयर करने में महज 10 रुपये के लिए शख्स ने अपने ही दोस्त को पीट-पीट कर मार डाला
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: एक बार फिर से इंसानियत को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है. महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यक्ति ने खाने का बिल साझा करने के लिए 10 रुपये मांगने पर अपने दोस्त को कथित तौर पर इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक दिनेश लक्ष्मण और उसका दोस्त जीवन मोरे (35) बुधवार की दोपहर उपनगरीय पोवई के बंगुर्डा गांव में शराब पी रहे थे.

यह भी पढ़ें - जमीन बेंचने से इन्कार करने पर बेटे ने मां की लाठी से पीट-पीट कर की हत्या

पोवई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पोफले ने बताया कि इस बीच, जोशी दोनों के लिए पास के एक होटल से कुछ खाना लेकर आया. उन्होंने कहा कि जोशी ने खाने का बिल बांटने के लिए अपने दोस्त से 10 रुपये मांगे, इससे मोरे गुस्सा हो गया और उसे लाठी से बुरी तरह से पीट दिया. 

उन्होंने कहा कि जोशी को काफी चोट आई और उसे कल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मोरे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है.

VIDEO: रास्ता नहीं देने को लेकर हुई बहस, गोली मार कर की हत्या

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com