Eid-ul-Adha 2026 wishes: इस्लामिक कैलेंडर में ईद उल अधा यानी बकरीद का त्योहार सबसे पाक और बड़ा माना जाता है. इस साल इंडिया में 28 मई को बकरा ईद का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. धुल हिजाह महीने की दसवीं तारीख को मनाया जाने वाला ये पर्व त्याग, समर्पण और खुदा पर विश्वास का प्रतीक है.
भारत पर्वों का देश है. यहां रहने वाले मुसलमान भाइयों के लिए ये दिन बेहद खास होता है. इस दिन हजरत इब्राहिम के उस महान बलिदान की याद दिलाता है, जो उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर देने का फैसला किया था. इस मौके पर सुबह की खास नमाज पढ़ी जाती है, कुर्बानी दी जाती है और घरों में तरह तरह के पकवान बनते हैं. सबसे ज्यादा रौनक तब होती है जब सभी रिश्तेदार और दोस्त एक साथ मिलकर खुशियां बांटते हैं.
हर साल की तरह इस बार भी ईद आ गई है. ईद का ये इंतजार सिर्फ नमाज या पकवानों के लिए नहीं होता... इसका एक खास पल होता है जब अपनों को ईद मुबारक कहने कहा जाता है. क्यों न इस बार मुबारकबाद सबसे पहले दी जाए इन खास अल्फाजों के साथ-
बकरीद मुबारक: सबसे पहले भेजने वाले मैसेजेस और कोट्स
- खुदा की रहमत हमेशा आपके घर पर बरसती रहे. आपकी हर दुआ कुबूल हो और इस जिंदगी में ढेरों खुशियां आएं. बकरीद की ढेर सारी मुबारकबाद.
- हमेशा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल, दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल. चारों तरफ फैली हो खुशियों की गीत, इस उम्मीद के साथ मुबारक हो आपको ईद.
- इस मौके पर अल्लाह आपकी हर कुर्बानी को कुबूल करे और आपके घर को बरकत से भर दे. आपको और आपके पूरे परिवार को ईद उल अधा मुबारक.
- जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो, आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो. ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो. बकरा ईद मुबारक.
- जैसे सफेद रंगों में होता है सुकून, वैसे ही आपकी जिंदगी में भी हमेशा शांति बनी रहे. अल्लाह आपको हर बुराई से बचाए. हैप्पी ईद उल अधा.
दोस्तों के लिए अलग मैसेज
- मेरे दोस्त ईद का चांद आसमान में छाया है, अपने साथ ये ढेरों खुशियां लाया है. खुदा करे आपके जीवन का हर अंधेरा दूर हो जाए और कामयाबी की नई रोशनी आए. ईद उल अधा की दिली मुबारकबाद.
- दोस्त तुम पर अल्लाह का रहम और करम आप पर कल भी था और आज भी रहे. आपका हर नेक काम सफल हो और आपके दिल की हर मुराद पूरी हो. हैप्पी बकरा ईद.
- मेरे प्यारे दोस्त तुम संग रिश्तों में मिठास रहे और दिलों में प्यार, मुबारक हो आपको और आपके परिवार को त्याग और समर्पण का यह त्योहार. ईद मुबारक.
- मेरे दोस्त याद रहे अपनी बुराइयों और घमंड की भी कुर्बानी देना ही इस त्योहार की असली सीख है. अल्लाह हम सबको नेक राह पर चलने की तौफीक दे. ईद उल अधा मुबारक.
- खुशबू से महके मेरे दोस्त का आशियाना, खुशियों से भर जाए आपका जीवन सारा. कभी न आए आपकी आंखों में आंसू, बस ऐसा ही हो आपका आने वाला जमाना. बकरा ईद मुबारक.

Eid ul Adha 2026 wishes: Best Eid Mubarak Messages. Photo Credit: Wikimedia
2 लाइन वाले व्हाट्सएप स्टेटस
- दुआओं में याद रखना और खुशियों को बांटते चलना, यही है इस पाक त्योहार का असली मतलब. ईद मुबारक.
- आपकी हर ख्वाहिश पूरी हो और अल्लाह का साया आप पर हमेशा रहे. बकरीद की ढेरों शुभकामनाएं.
- खुशियों का दिन आया है, साथ में ढेरों बरकत लाया है. चलो मिलकर शुक्रिया करें उस खुदा का जिसने हमें ये दिन दिखाया है.
- दिल से सबको माफ करके इस ईद पर एक नई शुरुआत करें. अल्लाह आप सभी को सलामत रखे. ईद मुबारक 2026.
- प्यार और भाईचारे के इस खूबसूरत त्योहार पर आपको और आपके अपनों को बहुत बहुत बधाई.
- नफरतों को मिटाकर मोहब्बत की बात करेंगे, इस ईद पर हम सब मिलकर खुशियों की शुरुआत करेंगे.
- अल्लाह आपके घर को खुशियों से, दिल को सुकून से और जिंदगी को बरकत से भर दे. ईद मुबारक.
- इस पाक दिन पर मेरी यही दुआ है कि दुनिया में हर तरफ शांति, अमन और चैन हो. हैप्पी ईद उल अधा 2026.
- सूरज की किरणें और तारों की बहार, चांद की चांदनी और अपनों का प्यार. मुबारक हो आपको ईद.
- ईद इस कदर मुबारक हो आपको कि आप खुशियों में हमें शामिल करने का न्योता लेकर जल्द घर आएं.
यह भी पढ़ें : Bakrid Special Recipe: बकरीद पर ट्राई करें मटन स्टफ्ड शिमला मिर्च, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं