विज्ञापन
This Article is From May 29, 2020

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 116 लोगों की कोरोना से मौत, मुंबई में करीब 37000 संक्रमित

Maharashtra Coronavirus Update: राज्य में कुल 62,228 संक्रमित हो गए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 116 लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हुई है. यह राज्य में एक दिन में सबसे ज़्यादा लोगों की मौत का आंकड़ा है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 116 लोगों की कोरोना से मौत, मुंबई में करीब 37000 संक्रमित
Maharashtra Coronavirus Update: राज्य में कुल 2098 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है
मुंबई:

Maharashtra Coronavirus Update: देश भर में तेजी से बढ़ते कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों के बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र में 2682 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 62 हजार के पार हो गया. अब राज्य में कुल 62,228 संक्रमित हो गए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 116 लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हुई है. यह राज्य में एक दिन में सबसे ज़्यादा लोगों की मौत का आंकड़ा है. इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 2000 के पार हो गई है. अब तक राज्य में कुल 2098 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है.

अगर केवल मुंबई की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 1447 मामले सामने आए जबकि 38 लोगों की मौत हुई है.  मुंबई में कुल कोरोना संक्रमित 36932 मामले हो गए हैं और 1173 लोगों की जान अब तक इस वायरस की वजह से गई है.

पूरे देश की बात करें तो यहां कोरोनावायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है. देश में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 1,65,799 हो गई है. 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 7466 नए मामले सामने आए हैं जबकि 175 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से अभी तक 4706 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 71 हजार 106 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. देश में पिछले एक हफ्ते से प्रतिदिन कोरोना वायरस के छह हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. यह पहली बार है कि मामलों की संख्या 7 हजार के आंकड़ों को पार कर गई है. वहीं बात करें रिकवरी रेट की तो आपको बता दें कि यह 42.88 फीसदी पर पहुंच चुका है. 

कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ना चुनौती, कर रहे हैं कारगर उपाय : अश्विनी चौबे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com