विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2020

Coronavirus: महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे बोले- राज्य में जारी रहेगा लॉकडाउन अगर...

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने राज्य की जनता को हिदायत देते हुए कहा कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया, तो दी गई ढील को वापस ले लिया जाएगा.

Also Read in
Coronavirus: महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे बोले- राज्य में जारी रहेगा लॉकडाउन अगर...
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे. (फाइल फोटो)
  • CM उद्धव ठाकरे ने दी हिदायत
  • महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा कोरोना
  • बुधवार को सामने आए 3254 मामले
मुंबई:

महाराष्ट्र (Maharashtra Coronavirus Report) में मिशन 'बिगेन अगेन' के तहत जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है. दुकान, पब्लिक ट्रांसपोर्ट व अन्य सेवाओं को सशर्त शुरू किया गया है. इस बीच बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने राज्य की जनता को हिदायत देते हुए कहा कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया, तो दी गई ढील को वापस ले लिया जाएगा. उन्होंने यह बात उस खबर के बाद कही, जब उन्हें जानकारी मिली थी कि बसों में चढ़ने को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

CM उद्धव ठाकरे ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अगर ऐसा ही चलता रहा तो लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन मुझे विश्वास है कि लोग सरकार के नियमों व दिशा-निर्देशों को सुनेंगे क्योंकि ये उन्हीं की भलाई के लिए हैं.'

इस दौरान CM ठाकरे ने लोकल ट्रेनों को भी चलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि लोकल ट्रेनें मुंबई की लाइफलाइन हैं. इनके शुरू होने से बसों पर लोड कम हो जाएगा. कोरोना की वजह से महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र भी टाल दिया गया है. पहले यह 22 जून से शुरू होना था, लेकिन अब यह 3 अगस्त से शुरू होगा.

बता दें कि देश में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही सामने आए हैं. महाराष्ट्र ने कोरोना मामलों को लेकर चीन को पीछे छोड़ दिया है. राज्य में अब तक कोरोना के 94,041 केस सामने आ चुके हैं. 3,438 मरीजों की मौत हुई है. बुधवार को 3,254 नए कोरोना केस सामने आए और 149 लोगों की मौत हुई. अकेले मुंबई में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 52,667 है. महाराष्ट्र का रिकवरी रेट 47.34 प्रतिशत और मृत्युदर 3.65 प्रतिशत है.

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद 8 जून से देश में शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, होटल और रेस्तरां फिर से खुल गए हैं. नए नियमों के तहत प्रवेश के लिए टोकन प्रणाली जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं. वहीं मंदिरों में प्रसाद आदि का वितरण नहीं किया जा रहा है. कई राज्य की सरकारों ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इन सब स्थलों के खुलने से नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं.

VIDEO: लॉकडाउन पर सियासत नहीं होनी चाहिए : नितिन गडकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Coronavirus, Uddhav Thackeray, Coronavirus, Lockdown, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com