विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2018

मुंबई : अंबोली हत्याकांड के गवाह और पुलिस मुखबिर की हत्या, शिवसेना कार्यकर्ता के गोदाम में मिला शव

मुंबई में सात साल पहले हुए बहुचर्चित अंबोली हत्याकांड के अहम गवाह और पुलिस मुखबिर अविनाश सोलंकी की हत्या की खबर सामने आई है. उसका शव शिवसेना कार्यकर्ता के गोदाम से बरामद हुआ.

मुंबई : अंबोली हत्याकांड के गवाह और पुलिस मुखबिर की हत्या, शिवसेना कार्यकर्ता के गोदाम में मिला शव
मुंबई के बहुचर्चित अंबोली हत्याकांड के अहम गवाह अविनाश सोलंकी की हत्या कर दी गई.
  • अंबोली हत्याकांड के प्रमुख गवाह अविनाश सोलंकी की हत्या
  • दोस्त शिवसेना कार्यकर्ता निलेश शुक्ला के गोदाम में मिला शव
  • निजी रंजिश में दोस्त पर हत्या करने का शक
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई के अंधेरी में अविनाश सोलंकी नामक पुलिस मुखबिर की हत्या की खबर सामने आई है. उसका शव गोदाम से बरामद हुआ. घटना के बाद से गोदाम का मालिक और अविनाश का दोस्त निलेश फरार है. जिससे शक की सुई उस पर जा रही है. निलेश उत्तर प्रदेश में शिवसेना का कार्यकर्ता भी बताया जाता है.बहरहाल, पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है.

मृतक अविनाश सोलंकी उर्फ बाली अंबोली में दोहरे हत्याकांड का अहम गवाह भी था. साल 2011 में हुए इस हत्याकांड में 4 लोगों को उम्रकैद हो चुकी है.मुंबई पुलिस के मुताबिक अविनाश का शव सोमवार(20 अगस्त) को अंधेरी एमआईडीसी  में अपोलो इंडस्ट्रियल एस्टेट के एक गोदाम में मिला. शव क्षत-विक्षत अवस्था मे पड़ा मिला. कई जगह शरीर कटा मिला.अंदाजा लगाया जा रहा है कि धारदार हथियार से वार कर अविनाश को मौत के घाट उतारा गया.आसपास के लोगों को बदबू से भनक न लगे, इस नाते क़ातिल गोदाम का एसी चालू छोड़कर फरार हो गए.डीसीपी नवीन रेड्डी के मुताबिक संबंधित गोदाम निलेश शुक्ला नामक युवक का है, वह उत्तर प्रदेश में शिवसेना का कार्यकर्ता भी है.


महाराष्ट्र ATS को बड़ी सफलता, दाभोलकर हत्याकांड में शामिल मुख्‍य आरोपी को किया सीबीआई के हवाले​

दोस्त फरारः  घटना के बाद से निलेश फरार है. उसकी अविनाश से दोस्ती थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने रात में गोदाम में  बैठकर शराब पी और आशंका है कि निजी रंजिश में निलेश ने अविनाश की हत्या कर दी.अविनाश पुलिस का प्रमुख मुखबिर था और पूर्व में नशे के सौदागरों को भी गिरफ्तार करवा चुका है. लिहाजा, पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि साल 2011 की गवाही से हत्या का कोई संबंध नही है.हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात भी सामने आ रही है.

मुजफ्फरपुर : एटीएम में कैश डालने जा रही वैन के गार्ड की हत्या कर लूटे 20 लाख

राष्ट्रीय सुर्खियों में था दोहरा हत्याकांडः मुंबई के अंबोली इलाके में 20 अक्टूबर 2011 को चर्चित दोहरा हत्याकांड हुआ था. जब साथ की महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर कीनन सांटोस और रुबेन फर्नांडिज की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. तब हत्या के आरोप में चार आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई. इस मामले में 17 लोग दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे।घटना के राष्ट्रीय सुर्खियों में आने के कारण महाराष्ट्र सरकार ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट के हवाले कर दिया था.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com