विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2018

मुंबई में झमाझम बारिश, अंधेरी में अधिकतम 46 मिमी बारिश दर्ज

शहर के कई भागों में सोमवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और बिजली कड़की जिससे कुछ जगहों में जलजमाव हो गया.

मुंबई में झमाझम बारिश, अंधेरी में अधिकतम 46 मिमी बारिश दर्ज
मुंबई में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति.
  • मुंबई में हुई झमाझम बारिश
  • अंधेरी में अधिकतम 46 मिमी बारिश दर्ज
  • शहर के कई भागों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई
मुंबई: शहर के कई भागों में सोमवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और बिजली कड़की जिससे कुछ जगहों में जलजमाव हो गया. बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आपदा नियंत्रण कक्ष ने एक बयान में कहा कि अंधेरी में अधिकतम 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. 







 

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र और उत्तर-पूर्व में आज हो सकती है भारी बारिश, राजस्थान में आंधी की आशंका

 



जबकि, दहीसर में 43, धारावी में 39, वडाला में 35 और बायकुला में 33 मिलीमीटर बारिश हुई. बयान में कहा गया कि 39 जगहों पर पेड़ उखड़ने की खबर भी है तथा धारावी एवं दादर टीटी सर्कल पर ट्रैफिक अवरूद्ध हुआ.

VIDEO: आंधी-तूफान ने दी दस्तक, खतरा अभी भी बरकरार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heavy Rain In Mumbai, Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com