(फाइल फोटो)
- योजना अगले तीन साल में मुंबई की उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को दुगना करने की है.
- मंत्री ने कहा कि कल 100 नयी सेवाएं आरंभ की जाएंगी.
- उन्होंने कहा कि नयी सेवाओं के शुरू होने से 77 लाख लोगों को फायदा होगा.
नई दिल्ली:
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि सरकार की योजना अगले तीन साल में मुंबई की उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को दुगना करने की है. उन्होंने कहा कि रेलवे महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर उपलब्ध बुनियादी ढांचे का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है. उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम सिग्नल प्रणाली को अपग्रेड करने और ट्रेनों की लंबाई बढ़ाकर 15 डिब्बे करने पर गौर कर रहे हैं.’
मंत्री ने कहा कि कल 100 नयी सेवाएं आरंभ की जाएंगी. इन 100 सेवाओं में से, 32 नयी सेवाएं पश्चिमी रेलवे में और 68 सेवाएं मध्य रेलवे में शुरू की जाएंगी. उन्होंने कहा कि नयी सेवाओं के शुरू होने से 77 लाख लोगों को फायदा होगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Piyush Goyal