गोवा कांग्रेस में पैदा हुए असंतोष के चलते पार्टी प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दिया है
पणजी:
गोवा कांग्रेस प्रमुख लुइजिनो फेलेरो ने अपने पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि कुछ विधायकों को यह लगता है कि उनके पद पर बने रहने से गोवा में पार्टी के सरकार गठन में बाधा उत्पन्न हो रही है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में फेलेरो ने कहा कि वास्तव में कुछ वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि कांग्रेस-2017 के विधानसभा चुनाव में दो से अधिक सीटें हासिल नहीं करेगी.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके उलट कांग्रेस 17 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. अब वे ही नेता दावा कर रहे हैं कि वर्तमान परिदृश्य में वे सरकार का गठन कर सकते हैं. उन्होंने कहा है कि वे आशा करते हैं कि वे इस दावे को पूरा कर सकें. कुछ विधायकों को लग रहा है कि उनके पद पर बने रहने से सरकार गठन में बाधा उत्पन्न हो रही है इसलिए वे आग्रह करते हैं कि उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए,
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं