विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2017

दक्षिण मुंबई में स्थित मंत्रालय परिसर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिण मुंबई में स्थित मंत्रालय परिसर में आज आग लग गयी.

दक्षिण मुंबई में स्थित मंत्रालय परिसर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
प्रतीकात्मक फोटो
  • दक्षिण मुंबई में स्थित मंत्रालय परिसर में आज आग लग गयी
  • इस आगलगी से कोई हताहत नहीं
  • आग लगने के वास्तविक कारणों पुष्टि नहीं हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: दक्षिण मुंबई में स्थित मंत्रालय परिसर में आज आग लग गयी, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. शहर के स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने उक्त जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आग मंत्रालय (राज्य सचिवालय) की पहली मंजिल पर रात करीब 11 बजे लगी. उन्होंने कहा कि चार दमकल गाड़ियों ने 15 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया.

VIDEO: बुचर लैंड में लगी आग पर 48 घंटे में काबू पाया गया
अधिकारी ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी. हालांकि अभी वास्तविक कारण की पुष्टि होनी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com