विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2018

महाराष्ट्र: प्याज बेचकर किसान को हुई 6 रुपये की कमाई, गुस्से में CM फडणवीस को भेजा मनीऑर्डर

किसान ने अपना विरोध दर्ज कराने की खातिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छह रुपए का मनी ऑर्डर भेजा है.

महाराष्ट्र: प्याज बेचकर किसान को हुई 6 रुपये की कमाई, गुस्से में CM फडणवीस को भेजा मनीऑर्डर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
  • प्याज बेचकर किसान को हुई 6 रुपये की कमाई
  • नाराज किसान ने CM फडणवीस को भेजा मनीऑर्डर
  • किसान ने अपना विरोध जताने के लिए भेजा मनीऑर्डर
मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक किसान ने प्याज की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट और प्याज बेचने के एवज में मिलने वाली मामूली रकम को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने की खातिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छह रुपए का मनी ऑर्डर भेजा है. श्रेयस अभाले नाम के किसान ने रविवार को बताया कि जिले के संगमनेर थोक बाजार में 2657 किलो प्याज एक रुपए प्रति किलो की दर से बेचने और बाजार के खर्च निकालने के बाद उसके पास महज छह रुपए बचे. 

4 महीने की कठिन मेहनत और 750 किलो प्याज के मिले महज 1064 रुपये, नाराज किसान ने पैसा पीएम राहत कोष को दान किया

श्रेयस ने कहा, ‘‘संगमनेर थोक बाजार में मैं जब 2,657 किलो प्याज लेकर आया तो मुझे 2,916 रुपए मिले. मजदूरी और परिवहन पर आए खर्च के तौर पर 2,910 रुपए चुकाने के बाद मेरे पास सिर्फ छह रुपए बचे.'' 

किसानों के आंदोलन से सरकार चिंतित, फसल बीमा योजना का मूल्यांकन शुरू हुआ

उसने कहा कि वह इससे काफी निराश हुआ और मुख्यमंत्री को छह रुपए का मनी ऑर्डर भेजने का फैसला किया ताकि इस स्थिति की तरफ उनका ध्यान दिलाया जा सके.

VIDEO: पैदा करने वाले किसानों का ही क्यों 'आंसू' बहा रही प्याज ?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devendra Fadnavis, Maharashtra, Onion Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com