महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
- 'ओवरलोडिंग' के कारण CM फडणवीस के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग
- फडणवीस हेलीकॉप्टर से नासिक से औरंगाबाद जा रहे थे
- यह घटना सुबह लगभग 9.30 बजे की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नासिक:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर की 'ओवरलोडिंग' की वजह से शनिवार को आपात लैंडिंग करानी पड़ी. फडणवीस के सहयोगी संतोष बारी ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 9.30 बजे की है, फडणवीस हेलीकॉप्टर से नासिक से औरंगाबाद जा रहे थे. इस दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री गिरिश महाजन और अन्य भी थे. बारी ने बताया, "जैसे ही हेलीकॉप्टर ने खुले मैदान से उड़ान भरी तो यह मुश्किल से ही 50 फुट तक उड़ पाया, जिस वजह से पायलट को कुछ ही मीटर की दूरी पर हेलीकॉप्टर लैंड करना पड़ा."
यह भी पढ़ें: अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यशवंत सिन्हा को मिला भाजपा के 'शत्रु' का साथ
उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में जरूरत से अधिक लोगों के सवार होने की वजह से वह अत्यधिक भार वहन नहीं कर पाया इसलिए फडणवीस के रसोइए और उनके बेगों को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उतार दिया गया.बारी के मुताबिक, फडणवीस और उनकी टीम 25 मिनट की उड़ान के बाद औरंगाबाद पहुंचे जबकि उनका रसोइया बैग सहित सड़क मार्ग से औरंगाबाद पहुंचे. इस घटना ने सुरक्षा अधिकारियों को सचेत कर दिया है क्योंकि फडणवीस के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर के साथ पहले भी इस तरह की तीन घटनाएं हो चुकी हैं.
VIDEO: महाराष्ट्र में किसान कर्ज माफी का सच
इससे पहले मई महीने में लातूर में फडणवीस का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना भी शामिल है, जिसमें फडणवीस बाल-बाल बच गए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं