विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2017

मुंबई हवाई अड्डे पर 5 करोड़ की ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार

मुंबई हवाई अड्डे पर  5 करोड़ की ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार
मुंबई: मुंबई कस्टम की एयर इंटेलिजेन्स यूनिट ने छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक शख्स को 5 करोड़ की नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शख्स का नाम रबीखान अब्दुल्ला है और वह इस सामान के साथ कुआलालम्पुर जाने की फ़िराक में था. कस्टम के मुताबिक ड्रग उसने रोटी मेकर में छुपाकर रखा था उसके लिए रोटी मेकर में खास तौर पर कैविटी बनाई गई थी.


कस्टम ने रबीखान अब्दुल्ला के पास से 15 रोटी मेकर बरामद किए हैं. बरामद ड्रग सभी रोटी मेकर की कैविटी में एल्युमिनियम फॉयल में रखी गई थीं ताकि स्कैनर की पकड़ में ना आ पाए.

रबीखान के पास से कुल 4.743 किलोग्राम ड्रग बरामद हुई है. इसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एयर इंटेलिजेन्स यूनिट, छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई कस्टम, 5 करोड़ की ड्रग्स, कुआलालम्पुर, Mumbai Airport, Drugs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com