- सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला
- मुंबई और बिहार पुलिस कर रही जांच
- पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले (Sushant Singh Rajput Death Case) में तमाम तरह की बातें निकलकर सामने आ रही हैं. सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ केस दर्ज कराया है. जिसके बाद बिहार पुलिस (Bihar Police) की एक टीम मुंबई में केस की जांच कर रही है. इस मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) पहले से जांच कर रही है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि राज्य की पुलिस मामले की जांच करने में पूरी तरह से सक्षम है और लोगों को पुलिस की जांच पर भरोसा रखना चाहिए.
CM उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मैं सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों से कहना चाहूंगा कि मुंबई पुलिस पर भरोसा करें और जो भी जानकारी उनके पास है, पुलिस को दें. मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की मांगों के बीच राज्य सरकार बार-बार कह रही है कि मुंबई पुलिस जांच में सक्षम है. लोगों को मुंबई पुलिस द्वारा इस हाई-प्रोफाइल मामले में की जा रही जांच पर भरोसा करना चाहिए.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सुशांत राजपूत आत्महत्या मामले को CBI को अपने हाथ में ले लेना चाहिए : सुशील मोदी
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'राज्य पुलिस और मुंबई पुलिस कोविड-19 महामारी से लड़ रही हैं. वे कोविड योद्धा हैं और उन पर विश्वास नहीं करना उनका अपमान है.' केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि वह अभिनेता की मौत के मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की उम्मीद करते हैं ताकि सच सामने आए. उन्होंने मुंबई में एक मराठी चैनल के कार्यक्रम में कहा, 'मैं इस मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की उम्मीद करता हूं ताकि सच सामने आए. फिल्म जगत में प्रतिभाओं को मौके मिलने चाहिए.'
सुशांत सिंह राजपूत के CA ने कहा- उनके एकाउंट से जो भी लेनदेन हुआ, उनकी मर्जी से हुआ
बता दें कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों के खिलाफ पटना में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में मुंबई में जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि अंकिता ने इसमें कहा कि सुशांत अवसाद में नहीं थे. मुंबई पुलिस पहले से ही राजपूत की मौत की जांच कर रही है. 34 वर्षीय अभिनेता बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को फांसी के फंदे से झूलते मिले थे. वित्तीय गड़बड़ियों की आशंका के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस मामले में जांच कर रहा है.
VIDEO: अंकिता लोखंडे ने NDTV से बातचीत में कहा, सुशांत हमेशा खुश रहने वाले व्यक्ति थे
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं