विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

चार साल बाद नेस वाडिया के खिलाफ प्रीति जिंटा से छेड़छाड़ मामले में चार्जशीट दाखिल

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने चार वर्ष पहले वाडिया के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया. वाडिया अदालत में मौजूद थे, उन्हें जमानत मिल गई.’’

चार साल बाद नेस वाडिया के खिलाफ प्रीति जिंटा से छेड़छाड़ मामले में चार्जशीट दाखिल
नेस वाडिया और प्रीति जिंटा की फाइल फोटो
  • प्रीति जिंटा ने वाडिया के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था
  • वाडिया को अदालत से जमानत मिल गई
  • वाडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में प्रीति जिंटा का उत्पीड़न किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई पुलिस ने कारोबारी नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ के एक मामले में चार्जशीट (आरोप-पत्र) दाखिल की है.

बिहार : छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में IRS अधिकारी गिरफ्तार

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने चार वर्ष पहले वाडिया के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया. वाडिया अदालत में मौजूद थे, उन्हें जमानत मिल गई.’’ 

मई 2014 में आईपीएल क्रिकेट टीम किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालिक प्रीति ने वाडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि वाडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में उनका उत्पीड़न किया, गाली-गलौज की और उन्हें धमकी दी.

मध्य प्रदेश : राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त BJP नेता राजेंद्र नामदेव पर एसिड पीड़िता से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

घटना के दिन 30 मई को किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच चल रहा था.

पुलिस के समक्ष की गई लिखित शिकायत में प्रीति ने दावा किया था, 'मैंने अपनी सीट छोड़ दी, लेकिन वह (नेस) मेरे पास बैठ गए और चीखना शुरू कर दिया और सबसे सामने मुझे अपशब्द कहने लगे.' अधिकारी ने कहा था कि हम यह जानना चाहते थे कि वह स्टेडियम में कहां बैठी थीं और जिन 'सबके' बारे में बात कर रही हैं वह कौन लोग हैं.'

VIDEO: दिल्ली में डर के साये में लड़कियां
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com