करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं आज रख रही हैं और चांद का इंतजार कर रही हैं. इसी बीच दिन ढला भी नहीं और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा चांद को ढूंढने लगीं. दरअसल, प्रीति जिंटा अपने पति जीन गुडइनफ के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं. लेकिन आसमान में छाए बादलों की वजह से उन्हें चांद का इंतजार करना पड़ रहा है. इसकी चिंता उन्होंने फैंस के साथ शेयर की तो इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया और बताया कि आपने गलत दिन व्रत रख लिया है.
प्रीति जिंटा ढूंढ रही हैं चांद
X (पहले ट्विटर) पर प्रीति ने अपनी चिंता जाहिर की कि वे US ईस्ट कोस्ट पर चांद नहीं देख पा रही हैं, जबकि उनका व्रत जारी है. उन्होंने लिखा, "क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लग रहा है या चांद कहीं गायब हो गया है? क्या किसी ने ईस्ट कोस्ट पर चांद देखा है? मेरा करवा चौथ का व्रत चल रहा है और चांद बादलों के पीछे छिपकर लुका-छिपी खेल रहा है." इस पोस्ट पर लोगों ने रिएक्शन दिया. एक यूजर ने लिखा, लगता है आपने गलत दिन व्रत रखा है. कार्तिक चतुर्थी भारत में आज है और यूएसए में कल. दूसरे यूजर ने लिखा, आपने गलत दिन व्रत रख लिया. हालांकि फैंस ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए लिखा, आप खुद चांद हैं और दूसरे चांद को ढूंढ रही हैं.
Is it just me or has the moon disappeared ? Has any one seen the moon on the east coast ? My karvachauth vrat is on & th moon is playing hide n seek in a cloudy sky 🤔🪔❤️😍
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) October 29, 2026
लॉस एंजिल्स में रहती हैं प्रीति जिंटा
लॉस एंजिल्स में अपने पति और बच्चों के साथ रहने वालीं यह एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं.
बता दें कि प्रीति ने फरवरी 2016 में लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ से शादी की थी. नवंबर 2021 में, सरोगेसी के जरिए इस कपल के जुड़वां बच्चे, जय और जिया, हुए. मां बनने के बाद से, एक्ट्रेस ने कई बार बताया है कि कैसे उनकी प्राथमिकताएं बदली हैं और वे अपने बच्चों की परवरिश के साथ-साथ अपने प्रोफेशनल कामों के बीच कैसे संतुलन बनाए रखती हैं.
प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
बता दें कि प्रीति ने 'बंटवारा 1947' के साथ एक्टिंग में वापसी की. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. इसके बाद वह कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी 'वाइब' में आखिरी बार नजर आईं, जिसमें उन्होंने मैडम एच. का किरदार निभाया था. इस स्पाई कॉमेडी में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव भी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं