विज्ञापन

25 साल पुराने आमिर-प्रीति के रोमांटिक गाने में इस्तेमाल हुआ 1500 साल पुराना वाद्य यंत्र, उदित-अलका की आवाज में बना बेमिसाल

25 साल पुराना आमिर खान और प्रीति जिंटा का वो गाना जिसमें विदेश में विकसित हुए 1500 साल पुराने म्यूजिक इंस्ट्रमेंट का किया गया इस्तेमाल. उदित नारायम और अलका याज्ञनिक की आवाज में गाना बना बेमिसाल.

25 साल पुराने आमिर-प्रीति के रोमांटिक गाने में इस्तेमाल हुआ 1500 साल पुराना वाद्य यंत्र, उदित-अलका की आवाज में बना बेमिसाल
25 साल पुराना आमिर-प्रीति का गाना जिसमें सुनाई दिया 1500 साल पुराना म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट
youtube

25 साल पुराना आमिर खान और प्रीति जिंटा का एक गाना है जिसमें 1500 साल पुराने वाद्य यंत्र का इस्तेमाल किया गया है. इसकी आवाज को गाने के शुरू में ही सुनी जा सकती है. मजेदार यह है कि जितनी कमाल और अनोखी इससने निकलने वाली आवाज है, उतना ही कमाल का इसका नाम है. गारंटी है एक बार में तो सही से बोल ही नहीं पाएंगे. हम बात कर रहे हैं दिल चाहता है फिल्म के सुपरहिट गाने 'जाने क्यों लोग प्यार करते हैं.' इस गाने में आमिर-प्रीति की केमेस्ट्री और लुक्स को खूब पसंद किया गया था. मिलेनियल्स से लेकर जेन जी तक का ये फेवरिट गाना है. आइए जानते हैं कि किस वाद्य यंत्र का हुआ था इस्तेमाल और क्या है इस गाने में खास.

ये भी पढ़ें: लता मंगेशकर ने फूहड़ कहकर ठुकराया था ये गाना, राज कपूर के मनाने पर गाया, आज भी 62 साल पुराने गाने से पतियों को चिढ़ाती हैं बीवियां

आमिर-प्रीति, उदित-अलका का जादू

साल 2001 में आई फिल्म 'दिल चाहता है' में आमिर खान और प्रीति जिंटा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. 'जाने क्यों लोग प्यार करते हैं' गाने में तो दोनों की केमेस्ट्री बहुत ही कमाल की लगी थी. इस गाने को उदित नारायण और अलका याज्ञनिक की एवरग्रीन आवाज में रिकॉर्ड किया गया था. तभी तो 25 साल बाद भी इस गाने और उनकी आवाज का जादू कायम है. फिल्म का म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया था. जबकि इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे.

बॉक्स ऑफिस पर भी बल्ले-बल्ले

'दिल चाहता है' का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था. फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी हैं. फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनल कुलकर्णी और डिम्पल कपाड़िया लीड रोल में नजर आए थे. विकिपीडिया के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 8 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म 10 अगस्त 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

1500 साल पुराना वाद्य यंत्र

1500 साल पुराना वाद्य यंत्रफिल्म 'दिल चाहता है' के लिए फरहान अख्तर ने पहले ए.आर. रहमान को अप्रोच किया था. लेकिन वह अपने अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त थे, जिस वजह से शंकर-एहसान-लॉय को इस फिल्म के म्यूजिक का जिम्मा सौंपा गया.

अब बात करें म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट यानी वाद्य यंत्र की तो इसका नाम है डिजरिडू (Didgeridoo). 'जाने क्यों लोग प्यार करते हैं' के शुरुआत में जो आवाज सुनाई देती है वो इसी की है. इसको ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी समुदाय ने बनाया था और इसकी लंबाई लगभग 1 से 3 मीटर की होती है. इसमें सांस से ध्वनि पैदा की जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dil Chahta Hai, Aamir Khan, Preity Zinta, Hindi Songs, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com