(फाइल फोटो)
- विमान में पायलट जे.पी.शर्मा और पांच अन्य लोग थे.
- आपात लैंडिंग की आवश्यकता क्यों पड़ी, इसकी जांच की जा रही है.
- यह 'बॉम्बे फ्लाइंग क्लब ऑफ धुले' का विमान है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
धुले (महाराष्ट्र):
महाराष्ट्र के धुले जिले के एक सुदूर इलाके में शुक्रवार को एक प्रशिक्षक विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा, जिसमें पायलट और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. धुले के पुलिस अधीक्षक ए. रामकुमार के अनुसार, विमान में पायलट जे.पी.शर्मा और पांच अन्य लोग थे. रामकुमार ने बताया, 'रात लगभग आठ बजे, विमान की आपात लैडिंग कराने पर बाध्य होना पड़ा, जिसमें शर्मा और एक अन्य मामूली रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया आपात लैंडिंग से विमान को नुकसान हुआ है. यह 'बॉम्बे फ्लाइंग क्लब ऑफ धुले' का विमान है. आपात लैंडिंग की आवश्यकता क्यों पड़ी, इसकी जांच की जा रही है.
VIDEO : सिंगापुर के रक्षा मंत्री ने तेजस में भरी उड़ान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
VIDEO : सिंगापुर के रक्षा मंत्री ने तेजस में भरी उड़ान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं