विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2018

महाराष्ट्र : सड़क दुर्घटना में 6 की मौत 5 घायल, मृतकों में 4 पहलवान भी शामिल

बताया जा रहा है ये सभी पुणे में आयोजित एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक घटना काडेगांव इलाके की है.

महाराष्ट्र :  सड़क दुर्घटना में 6 की मौत 5 घायल, मृतकों में 4 पहलवान भी शामिल
तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं टक्कर कितनी भयानकर रही होगी
  • सांगली के कोंडगांव के पास हुआ एक्सीडेंट
  • 6 लोगों की मौत, 5 घायल
  • मृतकों में 4 पहलवान भी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गए हैं. मृतकों में 4 पहलवान शामिल हैं. बताया जा रहा है ये सभी पुणे में आयोजित एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक घटना काडेगांव इलाके की है.

महाराष्ट्र में बंद के दौरान हिंसा में छात्र की मौत

जिस चार पहिया वाहन में ये लोग सवार थे वह सामने आ रहे एक ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. तस्वीर देखकर आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं. फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. 

वीडियो :  दिल्ली में भी हुई दुर्घटना में एक  विश्व चैंपियन को हमसे छीन लिया

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com