मुंबई में रविवार को कोविड-19 (Covid-19) से तीन मरीजों की मौत हुई है, जो पिछले साल मार्च के बाद से एक दिन में हुईं मौतों की सबसे कम संख्या है. शहर के नगर आयुक्त आई एस चहल ने यह जानकारी दी. चहल ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की टीमों की कड़ी मेहनत रंग ला रही है. सरकार ने विज्ञप्ति में कहा कि तीन मरीजों की मौत के बाद मुंबई में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 11,135 हो गई है. दिनभर में संक्रमण के 581 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,95,241 हो गई है. वहीं, नासिक में कोरोना वायरस संक्रमण के 257 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,882 हो गई है जबकि नौ मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,983 हो गई है.
Coronavirus India Updates: कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 810 नए मामले सामने आए
एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 174 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जिसके साथ ही संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 1,07,150 हो गई है. अगर पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,282 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,42,136 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि इसी अवधि में इस महामारी से 35 और रोगियों की मौत होने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 49,666 हो गई है. विभाग ने एक बयान में बताया कि 2,064 और लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 18,36,999 हो गई है. राज्य में फिलहाल 54,317 रोगियों का इलाज चल रहा है.
Video: महाराष्ट्र के 4 जिलों में हुआ कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं