विज्ञापन

रायपुर गोलीकांड; दोनों सालियों की मौत, डबल मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Raipur Firing Case: रायपुर के मोवा इलाके में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई फायरिंग में दूसरी साली दुर्गेश्वरी की भी इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार. पढ़िए पूरी खबर.

रायपुर गोलीकांड; दोनों सालियों की मौत, डबल मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
रायपुर गोलीकांड: दूसरी साली दुर्गेश्वरी की भी मौत

Raipur Double Murder Firing Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है. पारिवारिक विवाद के दौरान जीजा द्वारा की गई फायरिंग में घायल दूसरी साली दुर्गेश्वरी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है. इस घटना में पहले ही एक युवती की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्राइम सीन रीक्रिएट भी कराया गया. पुलिस ने आरोपी जीजा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

मोवा थाना क्षेत्र में 5 मई की देर रात हुई घटना

यह पूरा मामला रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र का है, जहां 5 मई की देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी जितेंद्र वर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की. आरोपी ने अपनी दो सालियों गीतांजलि और दुर्गेश्वरी पर गोलियां चलाईं.

दोनों सालियों की हुई मौत

इस गोलीकांड में गीतांजलि की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दुर्गेश्वरी गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती थी. इलाज के दौरान दुर्गेश्वरी ने भी दम तोड़ दिया, जिससे इस मामले में मृतकों की संख्या दो हो गई है.

Raipur Double Murder Firing Case: रायपुर में डबल मर्डर

Raipur Double Murder Firing Case: रायपुर में डबल मर्डर

6 राउंड फायरिंग की पुष्टि

पुलिस और एफएसएल जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान कुल 6 राउंड फायरिंग की गई थी. यह फायरिंग आरोपी जितेंद्र वर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से की.

एफएसएल टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना के बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए. जांच के दौरान क्राइम सीन को रीक्रिएट भी किया गया. एफएसएल की संयुक्त निदेशक टी.एल. चंद्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मीडिया से बातचीत की.

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और पारिवारिक विवाद के कारणों की भी जांच की जा रही है.

जांच पूरी कर आगे की कार्रवाई

एफएसएल टीम द्वारा जांच पूरी कर ली गई है और टीम घटनास्थल से लौट चुकी है. पुलिस का कहना है कि सभी तकनीकी और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : NDTV की खबर का असर: पत्नी की तलाश के नाम पर गोवा ट्रिप कराने वाले दो प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

यह भी पढ़ें : 108 एंबुलेंस पर बकरी चोरी का आरोप, नाराज़ ग्रामीणों ने लगाया जाम, सतना में दो घंटे ठप रहा यातायात

यह भी पढ़ें : हनीमून मर्डर केस: सोनम की जमानत पर मेघालय सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती, 12 मई को होगी अगली सुनवाई

यह भी पढ़ें : AI से रची गई IAS कोचिंग डायरेक्टर के अपहरण की साजिश, शुभ्रा रंजन मामले में भोपाल पुलिस का बड़ा खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com