विज्ञापन

ना कोई फ्लाइट, ना कोई यात्री... फिर भी ग्राहक संतुष्टि में नंबर-1 है खजुराहो एयरपोर्ट; जानिए क्या है सच्चाई

खजुराहो एयरपोर्ट को AAI के कस्टमर सेटिस्फैक्शन इंडेक्स में देश का नंबर-1 घोषित किया गया. दिसंबर 2025 में भी ये पहले नंबर पर था. सर्वे टीम ने एयरपोर्ट पर सर्वे फरवरी माह में किया था, जिसकी रिपोर्ट पिछले हाल ही में आई है.

ना कोई फ्लाइट, ना कोई यात्री... फिर भी ग्राहक संतुष्टि में नंबर-1 है खजुराहो एयरपोर्ट; जानिए क्या है सच्चाई
ग्राहक संतुष्टि में खजुराहो एयरपोर्ट फिर बना देश का नंबर-1 एयरपोर्ट.
  • खजुराहो एयरपोर्ट पर फिलहाल 1 जुलाई से उड़ानों पर लगी है स्थायी रूप से रोक.
  • एयरपोर्ट पर सर्वे इस साल फरवरी माह में किया गया, रिपोर्ट अब आई.
  • अक्टूबर माह में फिर से फ्लाइट्स के संचालन होने की संभावना.

Khajuraho Airport: मध्य प्रदेश का खजुराहो एयरपोर्ट को राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सर्वेक्षण (National Customer Satisfaction Index) में हाल ही में देश का नंबर-1 हवाई अड्डा चुना गया है, लेकिन एयरपोर्ट फिलहाल न तो कई फ्लाइंट संचालित होती है और न ही कोई आपको यात्री दिखेगा. इस वजह से लोग सर्वे पर सवाल भी उठा रहे हैं. आपको बता दें कि ग्राहक संतुष्टि सर्वे में खजुराहो एयरपोर्ट दिसंबर 2025 में भी नंबर-1 ही था.

दरअसल, खजुराहो एयरपोर्ट कमर्शियल यानी यात्री उड़ानों (Commercial Flights Operation) के लिए 1 जुलाई से अस्थायी रूप से बंद है. ये फैसला मानसून और पर्यटन सीजन न होने की वजह से लिया गया है. मुख्य रूप से एयरपोर्ट पर उड़ानें वाराणसी-दिल्ली से आती-जाती हैं. अब एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन इसी माह अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है.

सर्वे को लेकर क्या है सच्चाई

असिस्टेंट एयरपोर्ट अथॉरिटी आकाश वेद ने राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सर्वेक्षण में खजुराहो एयरपोर्ट को पहला नंबर मिलने पर खुशी जताई है. साथ ही बताया कि रनवे एक जुलाई से वीरान पड़ा है, लेकिन ग्राहक संतुष्टि सर्वे जुलाई 2025 से जून 2026 के बीच हुआ और एयरपोर्ट पर सर्वे टीम फरवरी इसी साल माह में आई थी, जहां 12-18 फरवरी के बीच सर्वे किया.

आकाश वेद का कहना है कि ग्राहक संतुष्टि सर्वे पहले ही हो चुका था, जबकि इसका परिणाम अब आया है और फ्लाइट का संचालन भी अस्थाई रूप से जुलाई में बंद हुआ.

भोपाल एयरपोर्ट भी इस लिस्ट में शामिल

मध्य प्रदेश ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के 2026 के राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सर्वेक्षण में छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि राज्य की राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज हवाई अड्डा तीसरे स्थान पर रहा. इससे पहले भी खजुराहो एयरपोर्ट यही उपलब्धि हासिल कर चुका है. दिसंबर 2025 को भी इसी लिस्ट में पहले नंबर पर रहा था.

खजुराहो एयरपोर्ट पर कब कितने आए यात्री

  • 2022- 15,701 यात्री
  • 2023- 50,300 यात्री
  • 2024- 49,715 यात्री
  • 2025- 51,543 यात्री
  • 2026 (जनवरी से जून के बीच)- लगभग 40,000 यात्री

एमपी के दो एयरपोर्ट रहे थे टॉप-3 में

एमपी के दो हवाई अड्डों ने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और सेवा की गुणवत्ता के आधार पर टॉप-3 पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल की है. एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के कस्टमर सेटिस्फैक्शन इंडेक्स (CSI) में पहला नंबर पर छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो एयरपोर्ट रहा तो तीसरे नंबर पर भोपाल का राजा भोज हवाई अड्डा रहा.

सर्वे में क्या-क्या देखा जाता है?

सर्वेक्षण में पंजीकरण (चेक-इन) प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, टर्मिनल की स्वच्छता, कर्मचारियों का व्यवहार, प्रतीक्षा अवधि, खानपान, सूचना व्यवस्था तथा समग्र यात्री अनुभव जैसे अनेक महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर हवाई अड्डों का मूल्यांकन किया गया. इसमें कहा गया कि इन सभी पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खजुराहो हवाई अड्डे ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राजा भोज हवाई अड्डा तीसरे स्थान पर रहा.

आकाश वेद ने आगे बताया कि यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत, यात्रियों के विश्वास और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने की निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम है. हवाई अड्डा प्रबंधन का लक्ष्य भविष्य में भी यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और सेवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार करना है.

ये भी पढ़ें- जयपुर एयरपोर्ट पर 'लैंड' हुआ घायल ग‍िद्ध, दो द‍िन बाद भरी उड़ान; खराब मौसम के कारण भटक गया था रास्‍ता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khajuraho Airport, Madhya Pradesh Airports, AAI Survey Khajuraho Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com