विज्ञापन

'नौकरी दे दो या मौत': भोपाल में 3 दिन से अभ्यर्थी क्‍यों दे रहा धरना? नीलम पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे

राजधानी भोपाल में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थी तीन दिन से धरने पर बैठे थे. अपनी मांगों को लेकर यह उनका 13वां आंदोलन है, लेकिन अब तक उन्‍हें राहत नहीं मिली है.

'नौकरी दे दो या मौत': भोपाल में 3 दिन से अभ्यर्थी क्‍यों दे रहा धरना? नीलम पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे
bhopal teacher recruitment protest varg 2 varg 3 pad vridhi.

भोपाल के नीलम पार्क में मध्य प्रदेश वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है. पिछले तीन दिनों से अभ्यर्थी अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ नीलम पार्क में डटे हुए हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि नौकरी की यह लड़ाई अब उनके परिवार की लड़ाई बन चुकी है. उनका साफ कहना है क‍ि या तो नौकरी दे दो या फ‍िर मौत. 

जानकारी के मुताबिक, यह प्रदर्शन 21 अगस्त से शुरू हुआ है. इसमें इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर सहित राज्य के कई जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे हैं. पदवृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का यह 13वां आंदोलन है. इससे पहले वे मुंडन कराकर, खून से पत्र लिखकर और ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं.

21 अगस्त की रात से भूख हड़ताल पर 

धरने में शामिल अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत 21 अगस्त की रात 12 बजे से भूख हड़ताल पर हैं. उन्होंने अन्न-जल का त्याग कर रखा है. उनका कहना है कि जब तक सरकार पद बढ़ाने को लेकर लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक वे भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे.

अभ्यर्थियों की तीन प्रमुख मांगें

  • वर्ग-2 शिक्षक भर्ती में प्रत्येक विषय में 3000 पद बढ़ाए जाएं.
  • वर्ग-3 में पदों की संख्या बढ़ाकर 25,000 की जाए.
  • रिक्त पदों को इसी भर्ती में जोड़कर द्वितीय काउंसलिंग आयोजित की जाए.

हजारों पद खाली, भर्ती कम पदों पर 

अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में हजारों पद खाली पड़े हैं, लेकिन भर्ती में बहुत कम पद दिखाए जा रहे हैं. अभ्यर्थियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका धरना नीलम पार्क में इसी तरह जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट नहीं मिला: 2 करोड़ में बेचने के लिए भोपाल में नाबालिग की हत्‍या कर काटा था, ऐसे रची साजिश

ये भी पढ़ें-MP की जेलों में होगी हार्डकोर अपराधियों के दिमाग की जांच; क्राइम क्यों दोहराते हैं मिलेगा जवाब; जानिए प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal Protest, Bhopal Protest News, MP Teacher Recruitment, MP Teacher Recruitment Protest, Bhopal News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com