विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो चुनावी रैलियों के जरिए पश्चिम बंगाल में अपने चुनावी कैंपेनिंग का आगाज करेंगे. पहली रैली उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी में होगी तो दूसरी रैली ऐतिहासिक 'ब्रिगेड परेड ग्राउंड' में होगी, जिसे कोलकाता का हृदय कहा जाता है. बीजेपी को उम्मीद है कि इस रैली में आठ लाख की भीड़ जुटेगी. यह वही मैदान हैं, जहां ममता बनर्जी की अगुवाई में जनवरी में महागठबंधन की बड़ी रैली हुई थी. उधर पीएम मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपना प्रोग्राम बदल दिया है. पहले वह चार अप्रैल को रैली करने वालीं थीं, मगर उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी को जवाब देने के लिए अपना कार्यक्रम तीन अप्रैल को ही कर लिया है. अब वह कूचबिहार में आज ही रैली करेंगी.दोनों रैली स्थलों के बीच की दूरी करीब 170 किमी बताई जाती है. 

पश्चिम बंगाल के अलावा पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. वह दस बजे अरुणाचल, साढ़े 12 बजे पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी, साढ़े तीन बजे कोलकाता और फिर साढ़े छह बजे शाम को महाराष्ट्र के गोंदिया में रैली को संबोधित करेंगे. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी तीन स्थानों पर रैली करेंगे. वह साढ़े 11 बजे  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में में, फिर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दोपहर ढाई बजे रैली संबोधित करेंगे. वहीं शाम चार बजे जम्मू-कश्मीर के ही सुंदरबी में रैली करेंगे. कांग्रेस की तरफ से मंगलवार को जिस तरह से घोषणापत्र जारी कर जनता को लुभाने के लिए तमाम बड़े वादे किए गए, खासतौर से गरीबों को सालाना 72 हजार रुपये की मदद देने की बात कही गई, माना जा रहा है कि बीजेपी नेताओं की चुनावी रैलियों में कांग्रेस का घोषणापत्र छाया रह सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, PM Modi, BJP, CONGRESS, Breaking News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com