विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2019

Election 2019: कन्हैया कुमार ने बेगूसराय में अमित शाह की रैली से पहले पूछे इन पांच सवालों के जवाब...

बिहार के बेगूसराय सीट से CPI उम्मीदवार कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने बीजेपी (BJP) अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) से पूछे इन पांच सवालों के जवाब.

Election 2019: कन्हैया कुमार ने बेगूसराय में अमित शाह की रैली से पहले पूछे इन पांच सवालों के जवाब...
बिहार की बेगूसराय सीट से CPI प्रत्याशी हैं कन्हैया कुमार..
नई दिल्ली:

जेएनयू (JNU) के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) की तैयारी जोरों पर है. बिहार के बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) का मुकाबला (Begusarai Seat) केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) और राजद के तनवीर हसन (Tanveer Hasan) से है. कन्हैया सीपीआई (CPI) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. कन्हैया कुमार ने इस बीच Facebook पर पोस्ट लिखकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से पांच सवाल पूछे हैं. बता दें कि बुधवार को अमित शाह की बेगूसराय में रैली है. कन्हैया ने फेसबुक पर लिखा, 'कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बेगूसराय आ रहे हैं. उनसे बेगूसराय की जनता नीचे लिखे पांच सवालों का जवाब सुनना चाहती है. बता दें कि बेगूसराय में 29 अप्रैल को मतदान होना है.

कन्हैया कुमार बोले- पढ़ाई और कड़ाही के बीच की लड़ाई है यह चुनाव, हम चुप रहे तो पूरे देश से हटा दिया जाएगा लोकतंत्र

कन्हैया के अमित शाह से पांच सवाल

1. जब देश में बेरोज़गारी ने पिछले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और उद्योग-धंधों में भारी मंदी दिख रही है, तब आपके बेटे की कंपनी का राजस्व मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के एक साल के भीतर 50 हज़ार रुपये से बढ़कर 80 करोड़ रुपये कैसे हो गया? जय शाह ने कौन-सी तरकीब अपनाकर अपनी आय में 16,000 गुना बढ़ोतरी कर ली?

2. अहमदाबाद ज़िला सहकारी बैंक, जिसके आप डायरेक्टर थे, उसमें नोटबंदी के बाद केवल पांच दिन में 745 करोड़ रुपये कैसे जमा हो गए?

3. नोटबंदी के बाद देश के कई हिस्सों में भाजपा के 600 से ज़्यादा आलीशान ऑफ़िस कैसे बने?

4. क्या आपकी पार्टी मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद हेमंत करकरे का अपमान करने वाली प्रज्ञा ठाकुर का बचाव करने के लिए भारत की जनता से माफ़ी मांगेगी?

5. क्या आपकी पार्टी जज लोया की संदेहास्पद मृत्यु की निष्पक्ष जांच कराने के पक्ष में है? उम्मीद है भाजपा अध्यक्ष बेगूसराय की जनता को सिर्फ़ जुमले गिराकर निराश नहीं करेंगे और ऊपर लिखे सवालों का जवाब ज़रूर देंगे.

बिहार में 40 सीटें, 7 चरणों मतदान
11 अप्रैल: जमुई औरंगाबाद, गया, नवादा,
18 अप्रैल: बांका, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर
23 अप्रैल: खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा,
29 अप्रैल: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
6 मई: मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारन, हाजीपुर, सीतामढ़ी,
12 मई: पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, , शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज, वाल्मीकिनगर
19 मई: नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद

Election 2019: नीतीश के सामने गिरिराज ने कहा, 'मेरा मुक़ाबला सिर्फ गिरिराज सिंह से है और किसी से नहीं'

VIDEO: कन्हैया कुमार को लेकर बेगूसराय में कैसा है माहौल ?​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanhaiya Kumar, Amit Shah, Giriraj Singh, Begusarai LS Seat, Tanveer Hasan, Kanhaiya Kumar News, LokSabhaPolls2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com