विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2019

पहले लोकसभा चुनाव की दिलचस्प बातें, वोट करने की उम्र थी 21 साल, लगता था ठप्पा

इस बार आजाद भारत का 17वां लोकसभा चुनाव (17th Lok Sabha Elections) होगा.

पहले लोकसभा चुनाव की दिलचस्प बातें, वोट करने की उम्र थी 21 साल, लगता था ठप्पा
1950 में संविधान लागू होने के बाद 1951-52 में पहला आम चुनाव हुआ था.
  • 1950 में संविधान लागू होने के बाद 1951-52 में पहला आम चुनाव हुआ था.
  • 489 लोकसभा सीट के लिए 44 प्रतिशत लोगों ने ही वोट दिया था.
  • लोकसभा की 489 सीटों में से 364 कांग्रेस के खाते में गई थीं.

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) की तैयारियां शुरू हो गई हैं. एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रैलियां कर फिर जीतने का विश्वास जता रहे हैं  तो वहीं कांग्रेस (Congress) सहित कई पार्टियां वापसी करने की हर मुमकिन कोशिश में है. ये आजाद भारत का 17वां लोकसभा चुनाव (17th Lok Sabha Elections) होने जा रहा है. लेकिन क्या आपको पता है जब आजाद भारत में पहला चुनाव कैसा हुआ था. चुनाव आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि कैसे लोगों को वोट देने के लिए जागरुक किया जाए. 1950 में संविधान लागू होने के बाद 1951-52 में पहला आम चुनाव हुआ था. 25 अक्टूबर 1951 में चुनाव की शुरुआत हुई और 21 फरवरी 1952 को खत्म हुए. पहला आम चुनाव 4 महीने तक चला था. पहले आम चुनाव में 14 राष्ट्रीय पार्टियां, 39 क्षेत्रीय पार्टियां थीं. 489 लोकसभा सीट के लिए 17.3 करोड़ वोटर थे, लेकिन 44 प्रतिशत लोगों ने ही वोट दिया था. राष्ट्रीय पार्टियों में मुख्य तौर पर कांग्रेस, सीपीआई, भारतीय जनसंघ जैसी पार्टियां थीं.

लोकसभा चुनाव : सीटों के बंटवारे पर क्या मायावती की 'चतुराई' को समझ नहीं सके अखिलेश यादव

jawaharlal nehru

लोकसभा की 489 सीटों में से 364 कांग्रेस के खाते में आई थीं और उसे पूर्ण बहुमत मिला था. सीपीआई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी उभरकर आई थी. उनको 16 सीटें मिली थी. वहीं एसपी को 12 और भारतीय जनसंघ ने 3 सीटें जीती थीं. 

PM मोदी के 'मेड इन अमेठी' पर राहुल का पलटवार- आपको शर्म नहीं आती, 2010 में मैंने किया था ऑर्डनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास

खास बात ये है कि उस समय वोट करने की उम्र 18 साल नहीं बल्कि 21 साल थी. पहले आम चुनाव में सुकुमार सेन देश के मुख्य चुनाव आयोग थे. उनको कई बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. वह चुनाव बैलेट पर हुआ था. चुनाव आयोग ने उस समय ढाई लाख केंद्र बनवाए गए थे. मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक कराए गए थे. . 

देखें VIDEO: पटना में NDA की मेगा रैली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Election, LOK SABHA ELECTION 2019, 1st Lok Sabha Election, Congress, Loksabha Election 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com