World Emoji Day 2024: आजकल की डिजीटल दुनिया में किसी के पास फोन पर लंबी बातें करने का समय नहीं रहता. चाहे कोई हंसी-मजाक की बात करनी हो या कुछ गंभीर या काम की बात, सबकुछ मैसेजेस के जरिए किया जाने लगा है. इस ऑनलाइन भाषा का अभिन्न अंग है इमोजी. जब कुछ कहने या सुनने का मन नहीं करता तो झट से एक इमोजी (Emoji) भेज दी जाती है. किसी बात पर हंसी आती है तो ठहाके लगाती इमोजी, रोना आए तो आंसुओं वाली इमोजी, गलती हो जाए तो उदास दिखने वाली इमोजी और जब कुछ समझ ना आए तो चांद, तारों, फूल और पत्तों वाली इमोजी भेजना अच्छा लगता है, वहीं, प्यार के इजहार में आंखों और मुंह से दिल निकलने वाली इमोजी को भला कौन भूल सकता है. ये इमोजी ही हमारी डिजीटल लैंग्वेज बन चुकी हैं. इन्हीं इमोजी को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 17 जुलाई के दिन विश्व इमोजी दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का श्रेय इमोजीपीडिया के फाउंडर जेरेमी बर्ज को जाता है.
इमोजी की शुरूआत सिंबल्स के साथ 1980 के दशक में ही हो गई थी, वहीं मोबाइल कंपनी के लिए जापानी डिजाइनर ने 1999 में इमोजी क्रिएट की थीं. इसके बाद साल 2011 में इमोजी को पॉपुलैरिटी मिली थी. इमोजी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खास भूमिका निभाती है. ऐसे में इन छोटे आइकन (Icon) को सेलिब्रेट करने के लिए वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाता है. चलिए इस मौके पर उन इमोजी के बारे में जानते हैं जिनके सही अर्थ कम ही लोग जानते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाई यूरिक एसिड की वजह से हो गई है गाउट की दिक्कत, तो यहां दिए कुछ आसान उपाय आ सकते हैं काम
इमोजी का सही मतलब | Correct Meaning Of Emojis
साइड से निकली जीभ - कई लोगों को लगता है कि यह इमोजी किसी को चिढ़ाने के लिए होती है. लेकिन, इस इमोजी का मतलब होता है किसी चीज के स्वाद की सराहना करना और उसे यम्म कहना. जीभ चिढ़ाने वाली इमोजी दूसरी होती हैं.
भौंहे उठाने वाली इमोजी - बहुत से लोग इस इोमोजी को दुखी दिखने के लिए इस्तेमाल करते हैं जबकि यह इमोजी साइड आई की तरह किसी को जिज्ञासा या डिसअपोइंटमेंट दिखाने के लिए होती है.
आंखे ऊपर की हुई इमोजी - यह इमोजी लोगों को कंफ्यूज्ड फेस वाली इमोजी लगती है जबकि यह आइरॉल है जोकि इरिटेशन दिखाने के लिए बनी है.
प्लीडिंग फेस इमोजी - आंखों में हल्के आंसुओं वाली इमोजी का भी बहुत से लोग गलत तरह से इस्तेमाल करते हैं. लोगों को लगता है कि यह इमोजी रोना दिखाने के लिए या दुख प्रकट करने के लिए है, जबकि इस इमोजी का सही इस्तेमाल किसी से कुछ मांगने के लिए या प्लीज करने के लिए किया जाता है.
आंखे मीचे टेढ़ा मुंह - लोगों को लगता है कि यह रोने वाली शक्ल है या रोने वाली इमोजी है जबकि यह इमोजी इरिटेशन और नेगेटिव फीलिंग्स दिखाने के लिए होती है.
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन है इस तारीख को, राखी बांधने का सही समय जानिए पंडित सेNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं