विज्ञापन

46 इंच से 26 हो जाएगी कमर... मक्खन की तरह पिघलेगा बैली फैट, जब रोज पिएंगे ये पीला पानी

Pet Ki Charbi Kaise Kam Karein: सोशल मीडिया पर एक वीडियो में बताया गया है कि लौंग और दालचीनी का पानी पीने से 15 दिन में पेट की चर्बी घट जाएगा. वजन कम करने के लिए संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और स्वस्थ दिनचर्या जरूरी है.

46 इंच से 26 हो जाएगी कमर... मक्खन की तरह पिघलेगा बैली फैट, जब रोज पिएंगे ये पीला पानी
लौंग और दालचीनी का पानी कैसे बनाएं
ndtv

46 इंच से 26 इंच हो जाएगी कमर... रोज पीते हैं यह पीला पानी तो जान लें पेट की चर्बी घटाने के दावे की सच्चाई. सोशल मीडिया पर लौंग और दालचीनी को पानी में उबालकर पीने का नुस्खा तेजी से चर्चा में रहता है. एक यूट्यूब वीडियो में बताया गया कि इसे रोज पीने से मीठा खाने की क्रेविंग कम हो सकती है और मोटी तोंद से छुटकारा मिल सकता है. लेकिन क्या वाकई 15 दिन में कमर का साइज इतना घट सकता है. इस बात का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. वजन और पेट की चर्बी कम करने के लिए संतुलित खानपान, नियमित एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है.

लौंग और दालचीनी का पानी कैसे बनाएं

सोशल मीडिया पर बताए जाने वाले इस नुस्खे में एक लौंग और करीब आधा इंच साबुत दालचीनी का टुकड़ा लिया जाता है. इन्हें एक कप पानी में डालकर धीमी आंच पर उबालने और फिर छानकर पीने की सलाह दी जाती है. हालांकि, इसे पेट की चर्बी घटाने का प्रमाणित उपाय नहीं मााना जा सकता है. दालचीनी और लौंग की ज्यादा मात्रा लेना भी नुकसानदेह हो सकता है.

क्या यह ड्रिंक मीठा खाने की क्रेविंग कम करती है

कुछ लोग मानते हैं कि लौंग और दालचीनी की खुशबू और स्वाद मीठा खाने की इच्छा को संभाललने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, इस खास ड्रिंक से क्रेविंग कम होने या वजन घटने के ठोस प्रमाण सीमित हैं. बार-बाार भूख लगने की वजह अनियमित भोजन, कम नींद, तनाव या खााने में प्रोटीन और फाइबर की कमी भी हो सकती है. इसलिए केवल इस नुस्खे पर निर्भर रहना सही नहीं है.

ये भी पढ़ें- घर पर नीम का तेल कैसे बनाएं? जानें बालों पर नीम का तेल लगाने के फायदे

पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या करें?

बता दें कि पेट कम करने के लिए खाने में दाल, फलियां, सब्जियां, फल, साबुत अनााज और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें. मीठे पेय, अतिरिक्त चीनी और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवनन सीमित रखें. रोज तेज चलने जैसी गतिविधि करें और अपनी क्षमता के अनुसार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी अपनााएं. पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करने की कोशिश करें.

क्या 15 दिन में पेट अंदर हो सकता है

हर व्यक्ति के शरीर और वजन घटने की गति अलग होती है. सिर्फ 15 दिन में पेट की चर्बी खत्म होने की गाारंटी नहीं दी जा सकती. गर्म पानी में कोई खास चीज मिलाकर पीने से अपने आप फैट बर्न नहीं होता है. अगर आप नियमित और संतुलित दिनचर्या अपनाते हैं तो समय के साथ वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. मधुमेह या लिवर से जुड़ी समस्याा होने पर नियमित रूप से लौंग-दालचीनी का पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलााह लें.

ये भी पढ़ें- दो मुंहे बाल खत्म करने के लिए क्या करें? दो मुंहे बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pet Kam Kaise Kare, Pet Kam Kaise Karein, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com