घर में पुताई होने के बाद पेंट की बाल्टियां और डिब्बे अक्सर ऐसे ही पड़े रह जाते हैं. धीरे-धीरे इनके अंदर और बाहर पेंट की मोटी परत जम जाती है. त्योहारों पर घर की सफाई करते समय इन्हें साफ करने का ख्याल तो आता है, लेकिन सूखे पेंट को रगड़कर निकालना काफी मेहनत वाला काम लगता है. ऐसे में एक आसान तरीका अपनाकर पेंट की कुछ बाल्टियों को साफ कर सकते हैं. इसके लिए गुनगुने पानी में भिगोने का तरीका आजमाया जा सकता है. हालांकि, सफाई का तरीका इस बात पर निर्भर करेगा कि बाल्टी किस चीज की बनी है और उस पर किस तरह का पेंट लगा है.
गुनगुने पानी में भिगोने से ढीली पड़ सकती है पेंट की परत
यूट्यूबर मानवी अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि अगर बाल्टी पर पानी से साफ होने वाला पेंट लगा है तो उसे गुनगुने पानी में कुछ समय भिगोने से पेंट की परत नरम पड़ सकती है. इसके लिए पहले बाल्टी पर लगे पेंट के प्रकार की जानकारी लें. फिर बाल्टी में इतना गुनगुना पानी भरें कि पेंट वाले हिस्से भीग जाएं. ध्यान रखें कि बहुत गर्म पानी इस्तेमााल न करें, खासकर अगर बाल्टी प्लास्टिक की है. इससे बाल्टी का आकाार बिगड़ सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेकिंग सोडा और शैंपू मिलाना कितना सही
एक्सपर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा और शैंपू मिलाकर पेंट की बाल्टी साफ करने का तरीका बताया जाता है. हालांकि, यह दावाा सही नहीं है कि इससे हर तरह का सूखा पेंट अपने आप निकलल जाएगा. बेकिंग सोडा और शैंपू सूखे पेंट को हटाने के लिए प्रमाणित क्लीनरर नहीं हैं. इसलिए इनसे हर बाल्टी पर एक जैसा परिणाम मिलने की उम्मीद न करें.
ये भी पढ़ें- झाइयां कैसे दूर करें? पिगमेंटेशन खत्म करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानिए
24 घंटे भिगोना जरूरी नहीं
एक्सपर्ट ने बताया कि कुछ वीडियो में बाल्टी को 24 घंटे तक भिगोकर रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन हर तरह के पेंट के लिए इतना समय जरूरी नहीं होता. पानी से साफ होने वााला पेंट नरम पड़ सकता है, जबकि ऑयल-बेस्ड या पूरी तरह सूखा पेंट पानी से नहीं निकलेगा. बाल्टी को लंबे समय तक भिगोने से पहले उसकी सामग्री की जांच जरूरर करें.
सफाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान
उन्होंने आगे बताया कि पेंट की परत ढीली होने पर मुलाायम कपड़े या प्लास्टिक स्क्रबर से उसे धीरे-धीरे हटाएं. स्टील के स्क्रबर और नुकीली चीजों से बचें, क्योंकि इनसे बाल्टी पर खरोंच पड़ सकती है. हाथों में दस्ताने पहनें और पेंट के अवशेष नाली में न बहााएं. अगर पेंट नहीं निकल रहा है तो उसके प्रकार के अनुसार निर्माता के निर्देशों वााला क्लीनर इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें- ऊनी कपड़ों को कैसे धोएं? स्वेटर-जैकेट को सिकोड़े या खराब किए बिना धोने का आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं