विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2020

Women's Day 2020: बेंगलुरु और मैसूर के बीच महिलाओं ने चलाई राज्य रानी एक्सप्रेस तो रेल मंत्री ने किया ट्वीट, देखें Video

वीडियो में महिला क्रू बेंगलुरु से मैसूर के बीच राज्य रानी एक्सप्रेस (Rajya Rani Express) को चलाते हुए नजर आ रही हैं. पीयूष गोयल (Piyush Goyal) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दो महिलाएं ट्रेन को नेविगेट करते हुए नजर आ रही हैं. 

Women's Day 2020: बेंगलुरु और मैसूर के बीच महिलाओं ने चलाई राज्य रानी एक्सप्रेस तो रेल मंत्री ने किया ट्वीट, देखें Video
इस वीडियो को पीयूष गोयल ने शेयर किया है.
नई दिल्ली:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) आने ही वाला है और इससे पहले भारतीय रेल एक अनोखे रूप में इस दिन को मनाने की तैयारी कर ही है. हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें महिला क्रू बेंगलुरु से मैसूर के बीच राज्य रानी एक्सप्रेस (Rajya Rani Express) को चलाते हुए नजर आ रही हैं. पीयूष गोयल (Piyush Goyal) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दो महिलाएं ट्रेन को नेविगेट करते हुए नजर आ रही हैं. 

वीडियो को शेयर करते हुए पीयूष गोयल ने लिखा, ''महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में: आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, बेंगलुरु और मैसूर के बीच राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन को आज सभी महिला कर्मचारियों द्वारा चलाया गया''. यहां आपको बता दें कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2020) मनाया जाता है. 

अपने ट्वीट में पीयूष गोयल ने आगे लिखा, ''देखें किस तरह से मोटर वुमन ट्रेन को हमारे देश के अंदरूनी हिस्सों में नेविगेट कर रही हैं''. 

वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 17,000 से अधिक बार लाइक किया जा चुका है और इसे 3,000 से अधिक बार रिट्वीट किया गया है. कई लोग इस वीडियो पर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, शानदार, ''इस तरह का फेमिनिज्म सबसे अच्छा है''. वहीं एक अन्य ने लिखा, ''हम वाकई में आगे बढ़ रहे हैं''. तीसरे ने लिखा, ''शानदार''. वहीं एक चौथे यूजर ने लिखा, ''यह वाकई गर्व महसूस करने का पल है''. 

रेल मंत्रालय ने भी महिला दिवस पर एक ट्वीट किया है, जिसमें भारतीय रेलवे महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद कर रहा है.

इस बारे में आपका क्या कहना है? 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ग्रीन टी पीने का भी होता है सही समय, इस टाइम पीएंगे तो मिलेंगे इतने सारे फायदे
Women's Day 2020: बेंगलुरु और मैसूर के बीच महिलाओं ने चलाई राज्य रानी एक्सप्रेस तो रेल मंत्री ने किया ट्वीट, देखें Video
सुबह खाली पेट इन चीजों को खाने पर पाचन रहता है दुरुस्त, डाइटीशियन ने कहा स्किन और बाल भी रहेंगे अच्छे 
Next Article
सुबह खाली पेट इन चीजों को खाने पर पाचन रहता है दुरुस्त, डाइटीशियन ने कहा स्किन और बाल भी रहेंगे अच्छे 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;