विज्ञापन

मेहंदी को डार्क करने के लिए हाथों पर चूना कैसे लगाएं? इस ट्रिक से लाल सुर्ख हो जाएगी आपकी शादी वाली मेहंदी

मेहंदी आर्टिस्ट सादिया ने मेहंदी को डार्क करने का एक आसान और असरदार नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

मेहंदी को डार्क करने के लिए हाथों पर चूना कैसे लगाएं? इस ट्रिक से लाल सुर्ख हो जाएगी आपकी शादी वाली मेहंदी
मेहंदी को डार्क कैसे करें?
(Photo Credit: NDTV)

हाथों पर मेहंदी लगाना लगभग हर महिला को पसंद होता है. मेहंदी न केवल हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देती है, बल्कि इसे शुभता का प्रतीक भी माना जाता है. ऐसे में फिर कोई त्योहार हो या शाही-ब्याह का फंक्शन, महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगवाती हैं. लेकिन कई महिलाओं की शिकायत रहती है कि वे हर बार अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी का डिजाइन बनवाती हैं लेकिन उनकी मेहंदी का रंग फीका रह जाता है और उनकी सारी मेहनत बेकार हो जाती है. खासकर दुल्हन को अपने मेहंदी के रंग की बड़ी चिंता रहती है. इसी को लेकर मेहंदी आर्टिस्ट सादिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने मेहंदी को डार्क करने का एक आसान और असरदार नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

मेहंदी को डार्क कैसे करें?

मेहंदी आर्टिस्ट कहती हैं, अगर आपके हाथों पर मेहंदी का रंग ठीक से नहीं चढ़ता है, तो आप चूने का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए जब आपकी मेहंदी सूख जाए और आप मेहंदी को उतार दें, तब थोड़े से चूने को नारियल या सरसों के तेल में मिलाकर पूरे हाथों पर अच्छी तरह लगाएं. 

मेहंदी आर्टिस्ट कहती हैं, तेल के साथ चूना हाथों पर लगाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है, जिससे मेहंदी का रंग गहरा चढ़ता है. ये वही चूना है, जिसका इस्तेमाल लोग पान में करते हैं. चूना लगाने के कुछ समय बाद ही मेहंदी गहरी लाल हो जाती है और हाथ बेहद खूबसूरत लगते हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान 

चूने से मेहंदी को डार्क करने का ये नुस्खा बेहद असरदार हो सकता है. हालांकि, हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए इसे पूरे हाथों पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. पहले स्किन के थोड़े से हिस्से पर चूना और तेल लगाकर देखें. अगर ऐसा करने से आपको जलन, खुजली या रेडनेस की परेशानी हो, तो इस नुस्खे को आजमाने से बचें. 

इसके अलावा मेहंदी लगाने से पहले हाथ अच्छी तरह साफ कर लें. ध्यान रखें कि हाथों पर क्रीम या तेल लगा हो, तो मेहंदी का रंग ठीक से नहीं आता है. इसलिए मेहंदी लगाने से पहले हाथों पर कोई भी क्रीम, लोशन या तेल न लगाएं. साथ ही मेहंदी को अपने आप सूखने दें, सूखने के बाद हाथों पर थोड़ी देर के लिए पानी न लगाएं. मेहंदी हटाने के बाद उसका रंग धीरे-धीरे गहरा होता है. इसके लिए थोड़ा समय भी जरूर दें.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- बालों को लंबा करने वाला तेल कैसे बनाएं? आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया तेल में क्या डालकर लगाना चाहिए
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehndi, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com