विज्ञापन

चेहरे पर केले का छिलका रगड़ने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें कितना असरदार है ये नुस्खा

एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने चेहरे पर केले के छिलके रगड़ने के फायदे बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

चेहरे पर केले का छिलका रगड़ने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें कितना असरदार है ये नुस्खा
भाग्यश्री ने बताया केले के छिलके का नुस्खा
(Photo Credit: Instagram)

अपने चेहरे पर निखार लाने और चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने के लिए लोग अलग-अलग नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है केले के छिलकों का इस्तेमाल. केला पोषण तत्वों से भरपूर फल है. इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. वहीं, कई लोग इसके छिलकों से चेहरे की मसाज करना पसंद करते हैं. कहा जाता है कि चेहरे पर केले का छिलका रगड़ने से कई फायदे मिल सकते हैं. एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी अपने इंस्टाग्राम वीडियो में केले के छिलकों को लेकर ऐसे ही फायदे बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

भाग्यश्री ने बताया केले के छिलके का नुस्खा

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे अपने चेहरे पर केले के छिलके से मसाज करती नजर आ रही हैं. भाग्यश्री कहती हैं, केला खाने के बाद उसके छिलके को फेंकने के बजाय चेहरे पर लगाएं. इससे त्वचा को मॉइस्चराइज करने, डार्क सर्कल्स कम करने, चेहरे की चमक बढ़ाने और झुर्रियों को कम करने में भी मदद मिल सकती है. ऐसे में आप भी इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. 

क्या वाकई चेहरे पर केले का छिलका रगड़ने से कोई फायदा मिलता है?

भाग्यश्री से अलग हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केले के छिलके में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण हो सकते हैं. केले के छिलके में फेनोलिक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, इसके अलावा इन छिलकों में कैरोटिनॉयड और पॉलीफेनॉल जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड भी पाए जाते हैं. ये सभी कंपाउंड कुछ हद तक स्किन को फायदा पहुंचा सकते हैं. 

हो सकते हैं ये फायदे
  • रिपोर्ट के मुताबिक, इन तमाम गुणों के चलते चेहरे पर केले का छिलका रगड़ने से त्वचा की चमक बढ़ सकती है यानी स्किन थोड़ी ब्राइट नजर आ सकती है. 
  • अगर आपकी आंखों के नीचे हल्की सूजन रहती है, तो आप आंखों के आसपास हल्के हाथों से केले के छिलकों से मसाज कर सकते हैं. इससे इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद मिल सकती है. 
  • इन सब से अलग चेहरे पर केले का छिलका रगड़ने से कुछ हद तक पिगमेंटेशन को कम करने में मदद मिल सकती है. 
इन बातों का रखें ध्यान 

ये नुस्खा कुछ हद तक फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, हर किसी की स्किन अलग होती है. ऐसे में कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इसके लिए आप पहले अपने हाथ पर केले के छिलके को रब कर देख सकते हैं, अगर ऐसा करने से स्किन पर जलन या खुजली की परेशानी हो, तो इस नुस्खे को आजमाने से बचें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- एलोवेरा का पौधा बार-बार सूख जाता है तो क्या करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया एलोवेरा को जल्दी कैसे बढ़ाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height