ब्लैक कॉफी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग दिन में एक से दो बार ब्लैक कॉफी पी ही लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर ब्लैक कॉफी में एक खास चीज डाल दी जाए, तो इससे मिलने वाले फायदों को दोगुना बढ़ाया जा सकता है? ये खास चीज है डार्क डार्क चॉकलेट. फैट लॉस और न्यूट्रिशन कोच अंगद नरूला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने ब्लैक कॉफी में डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा डालकर पीने के फायदे बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारें में-
ब्लैक कॉफी में डार्क चॉकलेट डालकर पीने से क्या होता है?
अंगद नरूला बताते हैं, ब्लैक कॉफी में कैफीन होता है. कैफीन आपको अलर्ट और फोकस रखने में मदद करता है. यानी कॉफी पीने के बाद आप अपने काम पर ज्यादा बेहतर तरीके से ध्यान लगा सकते हैं और खुद को एक्टिव रख सकते हैं. वहीं, अगर ब्लैक कॉफी में डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा डाल दिया जाए तो यह कॉम्बिनेशन और खास हो जाता है. डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.
न्यूट्रिशन कोच बताते हैं, डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिमाग तक होने वाले हेल्दी ब्लड फ्लो को सपोर्ट करते हैं. इससे मेंटल क्लैरिटी बढ़ती है. यानी आप चीजों को और बेहतर तरीके से सोच और समझ पाते हैं.
यह भी देखें-
शरीर में बनी रहती है एनर्जीअंगद नरूला आगे बताते हैं, ब्लैक कॉफी और डार्क चॉकलेट का यह कॉम्बिनेशन आपको ज्यादा देर तक एनर्जी महसूस कराने में भी मदद कर सकता है. कॉफी पीने से शरीर में एनर्जी महसूस होती है लेकिन थोड़ी देर बाद ये एनर्जी क्रैश भी हो जाती है. वहीं, अगर आप अपनी ब्लैक कॉफी में डार्क चॉकलेट डालकर पिएं, तो इस एनर्जी को ज्यादा देर तक बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
ऐसे में अगर आप अपने ब्रेन और बॉडी को दिनभर एक्टिव रखना चाहते हैं और किसी भी काम को ज्यादा फोकस के साथ करना चाहते हैं, तो आप एक कप ब्लैक कॉफी में एक टुकड़ा डार्क चॉकलेट का डालकर पी सकते हैं. इससे आपकी अलर्टनेस, फोकस और मेंटल क्लैरिटी तो बढ़ेगी ही, साथ ही कॉफी का स्वाद भी बढ़ जाएगा.
यह भी पढ़ें- Rubber Plant की पत्तियों को बड़ा और चमकदार कैसे बनाएं? रबर प्लांट की ग्रोथ रुक जाए तो क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं