विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi 2026: आज या कल कब है देवउठनी एकादशी? जानिए सही तारीख, पूजा शुभ मुहूर्त, कथा और विधि

देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है. ये दिन भगवान विष्णु के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा (चातुर्मास) के बाद जागते हैं.

Dev Uthani Ekadashi 2026: आज या कल कब है देवउठनी एकादशी? जानिए सही तारीख, पूजा शुभ मुहूर्त, कथा और विधि
देवउठनी एकादशी 2026
Photo Credit: NDTV

Dev Uthani Ekadashi 2026: हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. इस पर्व को देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है. ये दिन भगवान विष्णु के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा (चातुर्मास) के बाद जागते हैं. इसी के साथ विवाह, मांगलिक कार्य और अन्य शुभ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत भी हो जाती है. इस साल देवउठनी एकादशी की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. इसी कड़ी में आज हम आपको देवउठनी एकादशी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, विधि और कथा बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि कि शुरुआत 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा. ऐसे में स्मार्त व्रत 20 नवंबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा यानी देवउठनी एकादशी का व्रत कल यानी 20 नवंबर को रखा जाएगा.

देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी पर अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में सभी भक्त भगवान विष्णु की विधि-विधान से पुजा कर सकते हैं.

देवउठनी एकादशी का व्रत पारण का समय

देवउठनी एकादशी का व्रत पारण 21 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक किया जा सकता है. इस अवधि में सभी भक्त व्रत का पारण कर सकते हैं.

देवउठनी एकादशी पूजा विधि

देवउठनी एकादशी के दिन साधक को प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए. तन और मन से पवित्र होने के बाद शुभ मुहूर्त में अपने पूजा स्थान या फिर घर के ईशान कोण में साफ-सफाई करने के बाद जमीन पर श्री हरि के चरण चिन्ह या फिर वहां पर रंगोली बनाएं. इसके बाद एक चौकी पर पीला कपड़ा​ बिछाकर भगवान विष्णु का चित्र या फिर उनकी मूर्ति को स्थापित करें. अगर आपके पास शालिग्राम हैं तो उन्हें भी वहीं पर स्थापित करें.

Latest and Breaking News on NDTV

देवउठनी एकादशी व्रत कथा 

हिंदू मान्यता के अनुसार एक समय में बहुत धर्मनिष्ठ और न्यायप्रिय राजा हुआ करता था. राजा की तरह प्रजा भी धर्म-कर्म पर विश्वास करती थी और हर आम और खास व्यक्ति भगवान विष्णु की कृपा बरसाने वाला एकादशी का व्रत रखते थे. इस दिन सभी लोग बगैर अन्न ग्रहण किए हुए श्री हरि की भक्ति किया करते थे. एक बार एक बेरोजगार युवक उनके राज में आया और उसने राजा सके काम मांगा. 

तब राजा ने रखी ये शर्त 

तब राजा ने उससे कहा कि उनके राज्य में एकादशी के दिन कोई अन्न नहीं ग्रहण करता और इस दिन फल ग्रहण करके व्रत रखता है. उसने इस शर्त को स्वीकार करके काम शुरु कर दिया, लेकिन व्रत वाले दिन उससे भूख बर्दाश्त न हुई इसलिए उसने राजा से अन्न ग्रहण करने की आज्ञा मांग, जिस पर राजा ने पहले तो समझाया लेकिन जब वह नहीं माना तो उन्होंने उसे नहीं रोका. इसके बाद उसने नदी में स्नान करने के बाद अन्न पकाया और बड़े भक्ति-भाव से भगवान विष्णु को पुकारा - हे प्रभु! आइए, भोजन तैयार है.

जब भक्त की आवाज सुन श्री हरि दौड़े चले आए

अपने भक्त की भाव भरी पुकार सुनकर श्री हरि खिंचे चले आए और उसके सामने अपने दिव्य स्वरूप में न सिर्फ प्रकट हुए बल्कि उसका बनाया भोजन भी ग्रहण किया और उसके बाद वे अंतरध्यान हो गये. कुछ दिनों बाद जब फिर एकादशी आई तो उस व्यक्ति ने राजा से दोगुना अन्न की मांग की. तब राजा ने उससे इसका कारण पूछा. तब उसने बताया कि पिछली एकादशी में स्वयं श्री विष्णु उसका बनाया भोजन करने के लिए आए थे. ऐसे में उनका दिया अन्न कुछ कम पड़ गया था. तब राजा को आश्चर्य हुआ कि इतने साल तक नियमपूर्वक व्रत करने पर उसे कभी श्री हरि के दर्शन नहीं हुई लेकिन इसके पास स्वयं भगवान चलकर आए. इसके बाद जब दूसरी एकादशी आई तो राजा उसके साथ स्वयं गये और पेड़ के किनारे छिपकर बैठ गये. 

ऐसे मिला राजा को सच्ची भक्ति का ज्ञान 

इस बार भी व्यक्ति ने स्नान करने के बाद पूरे मन से भोजन बनाया और श्री हरि को आने क लिए पुकारा, लेकिन वो नहीं आए. जब पूरा दिन बीत गया तो उसने दुखी होकर कहा कि प्रभु अगर आप नहीं आए तो मैं अपने प्राण त्याग दूंगा. इसके बाद वह जैसे ही नदी की ओर बढ़ा श्री हरि प्रकट हुए और उसके साथ उन्होंने भोजन किया. इसके बाद वह उसकी भक्ति से इतने प्रसन्न हुए कि उसे वह अपने साथ विमान में बिठाकर वैकुंठ धाम ले गये. 

इस पूरी घटना को देखने के बाद राजा का बहुत दुख हुआ कि उसका मन इतने सालों तक व्रत के नियमों में बंधा रहा, जबकि श्री हरि ने सच्ची भक्ति से प्रसन्न होते हैं. राजा को एकादशी व्रत का असली मर्म समझ आ गया था और उसने बाद में पूरी भक्ति भाव के साथ इस व्रत और पूजा को किया और सभी सुखों को भोगने के बाद वैकुंठ लोक को प्राप्त किया. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए? जानिए कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करने से बचें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com