हिंदू धर्म में कार्तिक माह में आने वाली एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है. इसे देवउठनी, देवोत्थान और देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में इस दिन तुलसी विवाह भी मनाया जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी को लेकर लोगों के बीच तारीख को लेकर असमंजस है. कोई 20 नवंबर को एकादशी बता रहा है तो कहीं 21 नवंबर की तारीख दी जा रही है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं देवउठनी एकादशी कब है.
देवउठनी एकादशी कब है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं. इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है. इसी दिन से विवाह, गृह प्रवेश और दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. घरों में दीपक जलाए जाते हैं और शाम को भगवान विष्णु को जगाने की परंपरा निभाई जाती है. इसके अलावा भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि कि शुरुआत 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा. ऐसे में स्मार्त व्रत 20 नवंबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा यानी देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा.
देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त
देवउठनी एकादशी पर अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में सभी भक्त भगवान विष्णु की विधि-विधान से पुजा कर सकते हैं.
देवउठनी एकादशी का व्रत पारण का समय
देवउठनी एकादशी का व्रत पारण 21 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक किया जा सकता है. इस अवधि में सभी भक्त नियमानूसार व्रत का पारण कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: तुलसी को किस दिशा में रखना चाहिए? जानिए घर में तुलसी रखने का सही तरीका
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं