विज्ञापन

बालों से डैंड्रफ पूरी तरह कैसे साफ करें? एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने डैंड्रफ को साफ करने का सही और असरदार तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

बालों से डैंड्रफ पूरी तरह कैसे साफ करें? एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके
डैंड्रफ को जड़ से कैसे खत्म करें?
(Photo Credit: NDTV)

बालों में डैंड्रफ होना एक आम परेशानी है. लेकिन कई बार डैंड्रफ इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि ये शर्मिंदगी का कारण बनने लगता है. साथ ही इससे सिर में खुजली की परेशानी भी बढ़ने लगती है. अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने डैंड्रफ से छुटकारा पाने का सही और असरदार तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

अपने वीडियो में डॉक्टर निरुपमा परवंदा बताती हैं, अगर आपके बालों में डैंड्रफ हैं, तो इसे पूरी तरह साफ करने के लिए आप 3 आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

स्टेप नंबर 1- एंटी-डैंड्रफ शैंपू

सबसे पहले एक्सपर्ट एक अच्छे एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. इसके लिए ऐसा शैंपू चुनें जिसमें कीटोकोनाजोल, सेलेनियम सल्फाइड और पिरोक्टोन ओलामाइन जैसे इंग्रीडिएंट्स हों. ये डैंड्रफ से जुड़े यीस्ट और स्कैल्प की इंफ्लेमेशन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. 

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, आप हफ्ते में एक से दो बार इन शैंपू से बालों को धो सकते हैं. शैंपू को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं, इसके बाद हाथों की मदद से सिर पर मसाज करें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें. 

स्टेप नंबर 2- एंटी-इंफ्लेमेटरी लोशन

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, अगर बालों में डैंड्रफ बहुत ज्यादा है, इसके साथ ही रेडनेस की परेशानी भी है, तो आप एक्सपर्ट की सलाह के बाद एंटी-इंफ्लेमेटरी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

स्टेप नंबर 3- नियमित रूप से शैंपू करें

इन सब से अलग एक्सपर्ट कहती हैं, डैंड्रफ को खत्म करने के लिए बालों की नियमित सफाई करना बहुत जरूरी है. इसके लिए हफ्ते में कम से कम 3 से 4 बार बालों में शैंपू जरूर करें. जितनी सफाई आप रखेंगे, डैंड्रफ होने का चांस उतना ही कम रहेगा. 

इस बात का भी रखें ध्यान 

डॉक्टर परवंदा कहती हैं, इन तीन बातों को ध्यान में रखकर डैंड्रफ की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. लेकिन अगर इसके बाद भी डैंड्रफ रहे, तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- Retinol लगाने का सही तरीका क्या है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर लगाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dandruff, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com