घर की बालकनी या छत पर गार्डनिंग करने का शौक है तो इस बार गमले में लहसुन उगाकर देखिए. इसके लिए आपको बाजार से बीज खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. रसोई में रखे लहसुन की एक कली से ही नया पौधा तैयार किया जा सकता है. सही मिट्टी, धूप और पानी मिले तो गमले में लहसुन की गांठें भी तैयार हो सकती हैं. आइए जानते हैं घर पर लहसुन उगाने का आसान तरीका.
लहसुन उगाने के लिए कैसा गमला और मिट्टी चाहिए
गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कि लहसुन लगाने के लिए सबसे पहले मीडियम साइज का गमला लें. ध्यान रखें कि गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर हों. अब इसमें ऐसी मिट्टी भरें जो भुरभुरी हो और जिसमें पानी जमा न रहे. इसके लिए मिट्टी में थोड़ी पुरानी खाद और रेत या कोकोपीट मिलाया जा सकता है. इससे मिट्टी में जल निकासी बेहतर रहती है.
घर पर कैसे लगाएं लहसुन
लहसुन की कलियां गमले में लगाते समय, लहसुन की कलियों का कंदनुमा हिस्सा नीचे की ओर होना चाहिए, जहां से जड़ें निकलेंगी. नुकीला सिरा जमीन से थोड़ा ऊपर की ओर होनाा चाहिए. कलियों को थोड़ी दूरी पर लगाएं ताकि कंद में फैलते समय उन्हें पर्याप्त जगह मिल सके.
मिट्टी मिलाएं
लहसुन की अच्छी वृद्धि के लिए, मिट्टी का ढीला और पानी प्रतिरोधी होना जरूरी है. रसोई का कचरे के बाद सूखी पत्तियों की खाद, सूखे गोबर के उपले और मिट्टी का मिश्रण डाालें. इस मिश्रण में नदी की रेत जरूर मिलाएं. रेत मिट्टी को ढीला और जलभराव को रोकती है और लहसुन बढ़ने में मदद करती है.
रोज कितनी धूप और पानी देना जरूरी है
इसके अलावा, लहसुन के पौधे को अच्छी बढ़त के लिए रोजाना करीब 6 से 7 घंटे धूप मिलना फायदेमंद रहता है. मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न डालें. गमले में पानी जमा होने से कली या जड़ सड़ सकती है. इसलिए पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी परत जरूर जांच लें.
ये भी पढ़ें- लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया सरसों की खली से खाद बनाने का तरीका
कितने दिन में तैयार होगा लहसुन
पौधे की अच्छी बढ़त के लिए समय-समय पर निराई करें और खरपतवार हटाते रहें. जरूरत के अनुसार हर 40 से 45 दिन में थोड़ी पुरानी खाद दे सकते हैं. लहसुन की गांठें तैयार होने में आमतौर पर करीब 5 से 6 महीने लग सकते हैं. जब पौधों की पत्तियां पीली होकर सूखने लगें तो फसल की खुुदाई का समय हो सकता है. खुदाई के बाद गांठों को कुछ दिनों तक सूूखी और हवादार जगह पर रखें. इस तरह आप घर के छोटे से गमले में भी ताजा लहसुन उगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- सिरके वाली प्याज कैसे बनाएं? जानें रेस्टोरेंट जैसी सिरका प्याज बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं