कपड़ों पर जिद्दी दाग लग जाएं या सफेद कपड़े बार-बार धोने के बाद भी मैले नजर आएं तो उन्हें साफ करना किसी चुनौती से कम नहीं होता. ऐसे में लोग नए-नए घरेलू नुस्खे आजमाते रहते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर कपड़े साफ करने का एक ऐसा ही तरीका वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि बिना साबुन और डिटर्जेंट के सिर्फ एक पैरासिटामोल टैबलेट की मदद से गंदे कपड़ों को चमकाया जा सकता है. वीडियो में टैबलेट के साथ बेकिंग सोडा और शैंपू मिलाकर कपड़ों को साफ करने का तरीका बताया गया है. लेकिन क्या वाकई यह तरीका काम करता है. आइए समझते हैं.
क्या है कपड़े साफ करने का वायरल तरीका
सोशल मीडिया पर पूनम की रसोई और टिप्स एक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो में बताया गया है कि सबसे पहले एक बर्तन में पानी लेकर उसमें पैरासिटामोल IP 500mg की एक टैबलेट डाल दें. करीब दो मिनट बाद इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा शैंपू मिलाकर अच्छी तरह घोल तैयार कर लें. इसके बाद गंदे कपड़ों को इस पानी में डालकर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ने की सलाह दी गई है. वीडियो में दावाा किया गया है कि आधे घंटे बाद शर्ट के कॉलर और बाजू के कफ को हाथों से मसलकर साफ पानी से धोने पर उन पर जमी गंदगी और दाग निकल जाते हैं. हालांकि, इस तरीके को कपड़ों की सफाई का प्रमाणित उपाय नहीं माना जा सकता है.
क्या पैरासिटामोल से साफ होते हैं कपड़े?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पैरासिटामोल एक दवा है, जिसका इस्तेमाल बुखार और दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है. यह कपड़ों की सफाई के लिए तैयार नहीं की गई है. इसलिए इसे डिटर्जेंट या स्टेन रिमूवर का विकल्प मानना सही नहीं है. कपड़ों पर मौजूद गंदगी और दााग हटाने के लिए कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल ज्यादा भरोसेमंद है.
बेकिंग सोडा और शैंपू का क्या है काम
बेकिंग सोडा हल्की सफाई और बदबू कम करने में मदद कर सकता है, जबकि शैंपू में मौजूद सर्फेक्टेंट कुछ तरह की चिकनाई और गंदगी हटाने में मदद करते हैं. हालांकि, हर तरह के कपड़े और दाग पर इनका असर एक जैसा नहीं होता. खासकर रंगीन, नाजुक और महंगे कपड़ों पर बिना जांच किए ऐसे प्रयोग नहीं करने चाहिए.
कपड़े साफ करने के लिए क्या करें?
अगर सफेद या रंगीन कपड़ों पर जिद्दी दाग लग गए हैं तो सबसे पहले कपड़े के केयर लेबल को देखें. दाग के हिसाब से सही डिटर्जेंट या स्टेन रिमूवर का इस्तेमााल करें. किसी भी नए क्लीनिंग प्रोडक्ट को पहले कपड़े के छिपे हुए हिस्से पर जांच लें.
ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक केतली कैसे साफ करें? क्या इलेक्ट्रिक केतली को धोया जा सकता है, जानिए यहां
ये भी पढ़ें- माला लूका से लेकर गेंदे तक... मच्छर भगाने के लिए घर में लगाएं ये 5 पौधे, आस-पास भी नहीं फटकेंगे कीड़े
ये भी पढ़ें- Cleaning Hacks: बिना ब्रश और बिना हाथ लगाए टॉयलेट को रखें साफ, अपनाएं ये आसान ट्रिक, बदबू से भी मिलेगा छुटकारा
ये भी पढ़ें- Happy Guru Nanak Jayanti 2026: गुरु नानक जयंती आज, इन खास मैसेज के साथ दें अपनों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं