छाती या कमर पर मस्सा निकल आए तो कई लोग उसे हटाने के लिए सोशल मीडिया पर बताए घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं. इन दिनों तंबाकू के चूने और डिटर्जेंट से बना पेस्ट लगाकर कुछ ही दिनों में मस्सा हटाने का दावा किया जा रहा है. लेकिन क्या इस तरह के नुस्खे वाकई सुरक्षित हैं? स्किन पर गलत चीज लगाने से मस्सा हटने के बजाय जलन, लालिमा और घाव जैसी परेशानी हो सकती है. इसलिए ऐसे वायरल नुस्खे आजमाने से पहले सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. साथ ही इसको करने से पहले एक्सपर्ट से बात करें.
हर उभरी हुई गांठ मस्सा नहीं होती
जानकारी के अनुसार, स्किन पर दिखने वाला हर उभार मस्सा हो, यह जरूरी नहीं है. कुछ गांठें दूसरी त्वचा संबंधी समस्याओं की वजह से भी हो सकती हैं. ऐसे में बिना जांच किए उस पर कोई पेस्ट, तेल या तेज रसाायन लगाना नुकसान पहुंचा सकता है. अगर उभार का आकारर या रंग बदल रहा है उसमें दर्द, खुजली या खून आने की समस्या है तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.
मस्से पर डिटर्जेंट लगाने से क्यों बचें
बता दें कि डिटर्जेंट कपड़े और दूसरी चीजों की सफाई के लिए बनाया जाता है मस्सा हटाने के लिए नहीं है. इसे सीधे स्किन पर लगाने से जलनन, लालिमा, खुजली और स्किन को नूकसान पहुंच सकता है. तंबाकू और चूने को मिलााकर बनाया गया पेस्ट भी स्किन पर जलन या चोट का कारण बन सकता है. इसलिए ऐसे मिश्रण को छाती, कमर या चेहरे पर लगाकर मस्सा हटाने की कोशिश न करें.
मस्से हटाने के लिए क्या करते हैं डॉक्टर
जानकारी के अनुसार, मस्से की सही पहचान करने के बाद डॉक्टर उसकी स्थिति और प्रकार के हिसाब से इलाज करते हैं. कुछ माामलों में सैलिसिलिक एसिड वाले उत्पादों की सलाह दी जा सकती है. वहीं, जरूरतत पड़ने पर क्रायोथेरेपी यानी मस्से को फ्रीज करने जैसी प्रक्रिया अपनाई जाती है. कौन-सा उपचाार सही रहेगा, यह डॉक्टर जांच के बाद ही कर सकते हैं. बिना सलाह के कोई दवा या एसिड इस्तेमााल करना ठीक नहीं है.
ये भी पढ़ें- नारियल तेल, बादाम का तेल, अरंडी का तेल...चेहरे पर कौन सा तेल लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट से जानें
चेहरे और शरीर के मस्सों में रखें सावधानी
बता दें कि चेहरे, छाती या कमर पर मौजूद उभार को खुद से काटने, खूरचने या जलाने की कोशिश न करें. इससे घाव, संक्रमण और निशान पड़ने का खतराा हो सकता है. खासकर चेहरे पर किसी घरेलू केमिकल का प्रयोग करने से बचें. सोशल मीडिया पर दिखने वालाा हर नुस्खा सुरक्षित या असरदार नहीं होता है. अगर मस्सा परेशान कर रहा है या उसमें बदलााव दिख रहा है तो स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें.
ये भी पढ़ें- बालों के लिए अलसी के बीजों का जेल कैसे बनाएं? एक्सपर्ट से जानें बालों में अलसी के बीजों का जेल लगाने से क्या होता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं