विज्ञापन

फ्रिज को लंबे समय तक चलाना है? इन आसान टिप्स को करें फॉलो

How to Maintain Fridge: गर्मियों का मौसम आते ही पानी, कोल्ड कुछ भी ठंडा पीने का मन करता है हम तुरंत फ्रिज का तरवाजा खोल देते हैं. इस आर्टिकल में जानें फ्रिज को जल्दी खराब होने से कैसे बचाएं.

फ्रिज को लंबे समय तक चलाना है? इन आसान टिप्स को करें फॉलो
Fridge Tips: कैसे बढ़ाएं अपने फ्रिज की उम्र? इन टिप्स को करें फॉलो. (AI Generated Image)

Refrigerator Care Tips: आज के समय में गर्मियों में एसी, फ्रिज और कूलर कुछ ऐसे अप्लायंस हैं जिनके बिना जिंदगी की कल्पना भी मुश्किल लगती है. लेकिन कई बार सही रखरखाव न करने की वजह से ये चीजें वक्त से पहले खराब हो जाती हैं. फ्रिज का इस्तेमाल हम सबसे अधिक करते हैं और दिन भर इसे खोलते-बंद करते हैं. ऐसे में आपका फ्रिज ज्यादा लंबे समय तक चले इसके लिए आपको कुछ बातों ख्याल रखना चाहिए. फ्रिज खराब होने से पहले कुछ संकेत देता है, आपको इन्हें समझना चाहिए. आइए जानते हैं कि किन टिप्स को अपनाकर आप अपने फ्रिज की उम्र बढ़ा सकते हैं.

कैसे लंबी बनाएं रेफ्रिजरेटर की उम्र? How to Extend the Lifespan of a Refrigerator?

1. अंदर से नियमित सफाई करें-

फ्रिज की नियमित सफाई करें. अगर आप अपने फ्रिज की सफाई कभी-कभार ही करते हैं, तो सब्जी की ग्रेवी, सॉस और खाने के टुकड़े दरवाजे की गैस्केट पर जमा हो जाएंगे, जिससे ठंडी हवा बाहर निकलने लगेगी. इसका नतीजा यह होगा कि आपके फ्रिज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, और देर-सवेर उसका कंप्रेसर खराब हो जाएगा, और बिजली का बिल भी आसमान छूने लगेगा. फ्रिज की हर हफ्ते सफाई करें.

Latest and Breaking News on NDTV

2. कंडेंसर कॉइल्स की सफाई-

आपको साल में एक या दो बार उसके कंडेंसर कॉइल्स की भी सफाई करनी चाहिए. ऐसा करने से आप गंदगी और धूल जमा होने से रोक पाएंगे, जो हवा के बहाव में रुकावट डाल सकती है, मशीन की परफॉर्मेंस खराब कर सकती है, और उसकी उम्र कम कर सकती है. सभी फिल्टरों की सफाई करना और उन्हें बदलना भी जरूरी होता है.

3. सही जगह चुनें-

आप अपना रेफ्रिजरेटर कहां रखते हैं, यह भी बहुत मायने रखता है. आपको ऐसी जगह चुननी चाहिए जहां सीधी धूप न पड़ती हो. इसके अलावा, यह भी ध्यान दें कि फ्रिज के चारों ओर हवा के आने-जाने के लिए पर्याप्त जगह हो, और उसके ऊपर का हिस्सा हमेशा खाली रहे.

4. ओवरलोड न करें-

अपने रेफ्रिजरेटर को जरूरत से ज्यादा न भरें. ओवरलोड होने से कंप्रेशर पर दबाव बढ़ता है और फ्रिज की उम्र कम होती है.

5. फ्रिज खराब होने से पहले देता है ये संकेत- (Your fridge gives these warning signs before breaking down)

  • खाना खराब होना या बिजली का बिल ज्यादा आना.
  • आमतौर पर रेफ्रिजरेटर से हल्की-सी भिनभिनाहट या गूंजने जैसी आवाज आती है, जिससे आपकी शांति भंग नहीं होती. लेकिन, अगर उससे कोई अजीब सी खड़खड़ाहट, चीखने जैसी या घिसने जैसी आवाज आने लगे, तो यह साफ संकेत है कि अंदर कुछ गड़बड़ है.
  • एक और आम संकेत है कूलिंग का एक जैसा न होना. जब आपका रेफ्रिजरेटर आपके ड्रिंक्स को ठंडा न रख पाए, या आपका ताजा खाना उम्मीद से कहीं ज्यादा जल्दी खराब होने लगे, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपका फ्रिज अब उतना असरदार नहीं रहा.

फ्रिज खराब होने के आम कारण-

फ्रिज खराब होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि कंप्रेसर का खराब होना, दरवाजे की सील का टूटना, थर्मोस्टेट का खराब होना, या कंडेंसर कॉइल्स का गंदा होना.

ये भी पढ़ें- बिना AC के बढ़ते पारे का देसी इलाज! पुराने जमाने की इन 4 चीजों से ठंडा रख सकते हैं कमरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com