Fridge Mat: गर्मी के मौसम में अगर आपका फ्रिज सही से ठंडा नहीं कर रहा है, तो इसकी वजह हमेशा गैस या खराबी नहीं होती. कई बार हमारी छोटी-सी गलती, जैसे फ्रिज में गलत मैट रखना, कूलिंग को पूरी तरह बिगाड़ सकती है. जानिए कैसे यही एक चीज आपके फ्रिज की परफॉर्मेंस को प्रभावित करती है.
आज के समय में हर टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ गई है. लोग काफी मॉर्डन हो गए हैं और अपने घर को सजाने का शौक भी लोगों में खूब है. घर सही से ऑर्गेनाइज्ड हो, हर चीज परफेक्ट हो और गंदगी ना फैले इसके लिए भी कई तरह के हैक्स करते हैं. जिनमें से एक है फ्रिज की शेल्फ को साफ और सुंदर दिखाने के लिए उसमें बिछाए जाने वाले रंग-बिरंग मैट.
आजकल कई घरों में लोग फ्रिज पर मैट बिछाकर रखते हैं जो फ्रिज को शेल्फ को साफ और सुंदर दिखाने के लिए रंग-बिरंगे मैट का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि ये दिखने में अच्छे लगते हैं और फ्रिज में गंदगी फैलने से भी रोकते हैं.
आजकल ज्यादातर लोग फ्रिज की शेल्फ को साफ और सुंदर दिखाने के लिए रंग-बिरंगे मैट इस्तेमाल करते हैं. जो फ्रिज को गंदा होने से बचाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपने अपने फ्रिज के लिए गलत तरीके के मैट खरीद लिए तो ये आपके फ्रिज की कूलिंग पर असर डाल सकते हैं. इतना ही नहीं, अगर आप अपने फ्रिज के लिए सही मैट लेकर नहीं आए तो ये बिजली बिल बढ़ने की वजह और खाना जल्दी खराब होने की वजह भी बन सकता है.
ये भी देखें: AC, फ्रिज से लेकर वॉशिंग मशीन तक, Haier के होम अप्लायंसेज पर 40% तक का हैवी डिस्काउंट, मौका हाथ से न जाने दें
फ्रिज की कूलिंग किन चीजों पर निर्भर करती है?
फ्रिज सही तरीके से ठंडा करे, इसके लिए कुछ जरूरी चीजों का ठीक होना बहुत जरूरी होता है:
1. एयर फ्लो (Air Circulation) : फ्रिज के अंदर ठंडी हवा का सही तरीके से घूमना सबसे जरूरी होता है. अगर हवा का रास्ता कहीं से ब्लॉक हो जाता है, तो कूलिंग बराबर नहीं पहुंचती.
2. तापमान सेटिंग (Temperature Setting) : अगर तापमान सही लेवल पर सेट नहीं है, तो फ्रिज ठीक से ठंडा नहीं करेगा.
आदर्श तापमान: 3–5°C
3. सामान की मात्रा (Overloading) : फ्रिज में ज्यादा सामान ठूंसने से हवा का प्रवाह रुक जाता है, जिससे कूलिंग कम हो सकती है.
4. डोर सील (Door Gasket) : अगर फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता, तो ठंडी हवा बाहर निकलती है और कूलिंग घट जाती है.
5. कंडेंसर और कॉइल्स की सफाई : फ्रिज के पीछे लगे कॉइल्स गंदे होने से भी कूलिंग धीमी पड़ सकती है.
कैसे पहचानें कि मैट की वजह से कूलिंग कम हो रही है?
अगर आपने फ्रिज में मैट लगा रखा है, तो ये संकेत बताते हैं कि वही समस्या की वजह हो सकता है:
1. हर शेल्फ की कूलिंग अलग-अलग लगना : ऊपर रखी चीजें जल्दी खराब हो रही हैं, जबकि नीचे ठीक हैं- इसका मतलब एयर फ्लो बाधित हो रहा है.
2. फ्रिज चल रहा है लेकिन ठंडक कम है : फ्रिज ऑन है, आवाज भी आ रही है, लेकिन अंदर ठंडक महसूस नहीं हो रही.
3. कुछ जगह ज्यादा ठंडा, कुछ जगह बिल्कुल नहीं : हवा का रास्ता मैट से बंद होने पर कूलिंग बराबर नहीं पहुंचती.
4. चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं : दूध, सब्जियां या बचा हुआ खाना अपेक्षा से जल्दी खराब होना शुरू हो जाता है.
5. फ्रिज ज्यादा गर्म महसूस होना : कूलिंग बनाए रखने के लिए फ्रिज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे वह बाहर से गर्म लग सकता है.
अगर ऐसे संकेत दिखें, तो मैट हटाकर ट्राय करें- अक्सर यही छोटी गलती बड़ी कूलिंग समस्या बन जाती है.
कहां करते हैं गलती?

Photo Credit: AI
फ्रिज के लिए अगर आप भी मैट खरीदने जा रहे हैं तो आप कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. आपको फ्रिज के लिए मोटी प्लास्टिक के मैट ना खरीदें. दरअसल फ्रिज को ठंडा रखने के लिए उसके अंदर ठंडी हवा हर वक्त घूमती रहती है. इसकी वजह से ही फ्रिज ठंडा रहता है और उसमें रखी चीजें खराब नहीं होती है. क्योंकि सबमें बराबर कूलिंग पहुंचती रहती है. अगर आप फ्रिज में मोटे प्लास्टिक वाले मैट लाकर बिछाते हैं, तो ये हवा के फ्लो को कम कर देता है. कूलिंग उस तरह से नहीं होती है जैसी होनी चाहिए और हवा का रास्ता रुकने लगता है. जिस वजह से कई बार एयर का फ्लो सही तरीके और बराबरी से सही नहीं पहुंच पाता है, जिस वजह से चीजें खराब हो सकती हैं. खासतौर पर पुराने फ्रिज या छोटे फ्रिज में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.
जब फ्रिज के अंदर ठंडी हवा का एयर फ्लो सही से नहीं होता है तो फ्रिज को अंदर का टेंपरेचर बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसका सीधा असर बिजली की खपत पर पड़ सकता है. हालांकि हर फ्रिज में यह समस्या एक जैसी नहीं होती, लेकिन गलत मैट इस्तेमाल करने से रिस्क जरूर बढ़ जाता है.
अगर फ्रिज की कूलिंग कम होती है तो इसका असर खाने-पीने की चीजों पर भी पड़ सकती है. कूलिंग सही से ना होने या फिर कम होने की वजह से दूध, दही, सब्जियां और बचा हुआ खाना जल्दी खराब होने लग सकता है. कई बार लोग समझ नहीं पाते कि आखिर फ्रिज सही होने के बावजूद चीजें जल्दी क्यों खराब हो रही हैं. इसकी एक वजह एयर फ्लो में रुकावट भी हो सकती है.
कैसा मैट खरीदें
अगर आप भी अपने फ्रिज को गंदा होने से बचाने के लिए मैट इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं तो आपको बहुत ज्यादा मोटे मैट लेने से बचना है. आपको बहुत लाइट वेट और कोशिश करें नेट वाले, जो फुली कवर ना हो और जाली जैसी चीजें बनी हों खरीदें. हल्के और हवा पास होने वाले मैट बेहतर माने जाते हैं. शेल्फ को पूरी तरह कवर करने की बजाय थोड़ा गैप छोड़ना भी अच्छा रहता है. समय-समय पर मैट निकालकर साफ करना जरूरी है, क्योंकि इनमें गंदगी और नमी जमा हो सकती है.
फ्रिज को जरूरत से ज्यादा भरकर ना रखें
एक और जरूरी बात ये है कि फ्रिज को जरूरत से ज्यादा भरकर भी न रखें. जब फ्रिज में सामान ठूंस-ठूंसकर रखा जाता है, तब भी एयर फ्लो पर असर होता है. कोशिश करें कि अंदर थोड़ी जगह बनी रहे ताकि ठंडी हवा आसानी से घूम सके.
छोटी-छोटी आदतें कभी-कभी बड़े खर्च की वजह बन जाती हैं. इसलिए अगर आपने भी फ्रिज में मोटे या गलत तरीके से मैट बिछा रखे हैं, तो एक बार जरूर चेक करें. इससे आपका बिजली बिल कंट्रोल में रह सकता है और खाना भी ज्यादा समय तक ताजा रह सकता है.
ये भी पढ़ें: फ्रिज में ऐसे रखते हैं नींबू तो खुद ही कर रहे हैं खराब! 90% लोग नहीं जानते महीनों तक फ्रेश रखने वाली ये सीक्रेट ट्रिक
FAQs
1. क्या फ्रिज में मैट लगाने से कूलिंग कम हो सकती है?
हां, अगर आप मोटे या प्लास्टिक के मैट इस्तेमाल करते हैं, तो यह फ्रिज के अंदर हवा के फ्लो को रोक सकता है, जिससे कूलिंग पर असर पड़ सकता है.
2. फ्रिज ठंडा क्यों नहीं हो रहा है?
फ्रिज के ठीक से ठंडा न होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे एयर फ्लो में रुकावट, गलत तापमान सेटिंग, ज्यादा सामान भरना या पार्ट्स में गड़बड़ी.
3. क्या ज्यादा सामान रखने से फ्रिज की कूलिंग कम हो जाती है?
हां, अगर फ्रिज में ज्यादा सामान भर दिया जाए तो हवा सही से सर्कुलेट नहीं कर पाती, जिससे कूलिंग कम हो सकती है.
4. फ्रिज के अंदर हवा का फ्लो क्यों जरूरी होता है?
फ्रिज की कूलिंग ठंडी हवा के लगातार सर्कुलेशन पर निर्भर करती है. अगर एयर फ्लो रुक जाए तो तापमान बराबर नहीं रह पाता और सामान जल्दी खराब हो सकता है.
5. क्या गलत मैट बिजली बिल भी बढ़ा सकते हैं?
अगर एयर फ्लो रुकता है तो फ्रिज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है और कूलिंग भी प्रभावित हो सकती है.
6. क्या फ्रिज में रखे मैट हटाने चाहिए?
अगर मैट बहुत मोटे हैं या एयर वेंट को कवर कर रहे हैं, तो उन्हें हटाना या पतले मैट इस्तेमाल करना बेहतर होता है ताकि कूलिंग सही बनी रहे.
7. फ्रिज की कूलिंग बेहतर रखने के लिए क्या करें?
फ्रिज में सामान सही तरीके से रखें, वेंट्स ब्लॉक न करें, तापमान सही रखें और नियमित साफ-सफाई करें ताकि कूलिंग बनी रहे.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं