विज्ञापन

बिना AC के बढ़ते पारे का देसी इलाज! पुराने जमाने की इन 4 चीजों से ठंडा रख सकते हैं कमरा

​Room Cooling Without AC: क्या आपने सोचा है कि जब एसी और लाइट नहीं होती थी, तब भीषण गर्मी में हमारे दादा-दादी और नाना-नानी कैसे रहते हैं. इस आर्टिकल में जानें वो देसी उपाय जो कमरे को ठंडा रखते थे.

बिना AC के बढ़ते पारे का देसी इलाज! पुराने जमाने की इन 4 चीजों से ठंडा रख सकते हैं कमरा
​​Natural Cooling Tips: बिना AC के घर को कैसे रखें ठंडा. (AI Generated Image)

How To ​Keep Room Cool In Summer: लगातार बढ़ते पारे ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है. दोपहर के वक्त कमरे भट्टी की तरह तपने लगते हैं, हवा एकदम थम जाती है और घर से बाहर निकलना तो दूर, खिड़की से झांकने में भी डर लगता है. ऐसे में सबसे पहला ख्याल आता है AC चलाने का. लेकिन AC खरीदना कई बार आम आदमी की बजट में नहीं होती.  लेकिन क्या आपने सोचा है कि जब एसी और लाइट नहीं थी तब हमारे दादा-दादी और नाना-नानी घरों को कैसे ठंडा रखते थे? अगर आप भी बिना एसी और कूलर के अपने कमरे को ठंडा रखना चाहते हैं, तो अपनाएं ये देसी तरीके.

कमरे को ठंडा रखने के 4 देसी नुस्खे- (Kamre Ko Thanda Rakhne Ke Upaye)

1. क्रॉस वेंटिलेशन-

​पुराने घरों में वेंटिलेशन का खास ख्याल रखा जाता था. दोपहर के समय जब बाहर लू चल रही हो, तो घर के सारे खिड़की-दरवाजे बंद रखें. लेकिन जैसे ही शाम को सूरज ढल जाए और ठंडी हवा चलने लगे, घर के आमने-सामने की खिड़कियों को खोल दें. इससे घर के अंदर फंसी हुई गर्म हवा बाहर निकल जाएगी और ताजी, ठंडी हवा अंदर आ जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. बांस की चटाई- 

​दोपहर की तेज धूप जब सीधे कांच की खिड़कियों से घर के अंदर आती है, तो कमरा भट्टी की तरह गर्म हो जाता है. इससे बचने के लिए आप बांस से बनी चटाई या ब्लाइंट्स (Bamboo Shades) का इस्तेमाल करें. इन्हें घर के बाहर या बालकनी में लटकाने से सूरज की सीधी किरणें रुक जाती हैं. बांस हीट को अपने अंदर सोख लेता है और कमरे के अंदर गर्माहट नहीं पहुंचने देता.

​3. खस के परदे- 

खस एक तरह की सुगंधित घास होती है. जब आप इसके परदे को खिड़की या दरवाजे पर लटकाते हैं और उस पर थोड़ा पानी छिड़कते हैं, तो बाहर से आने वाली गर्म हवा एकदम ठंडी हो जाती है. इससे न सिर्फ कमरे का तापमान गिरता है, बल्कि पूरे घर में एक सोंधी और बेहद रिफ्रेशिंग खुशबू फैल जाती है. 

​4. टेराकोटा- 

​सबसे पहले तो फ्रिज के ठंडे पानी की जगह मिट्टी के घड़े (मटके) का पानी पीना शुरू करें. यह पानी सेहत के लिए तो अच्छा होता ही है, साथ ही यह घर में एक पॉजिटिव और कूल वाइब भी लाता है. इसके अलावा, आजकल मार्केट में टेराकोटा की टाइल्स और सजावटी सामान मिलते हैं, जो गर्मी को कम करने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- AC-कूलर भी फेल हैं इस देसी जुगाड़ के आगे, बिना बिजली के घर रहेगा एकदम कूल-कूल!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com