विज्ञापन

गले में खराश और दर्द से हैं परेशान? तुलसी-शहद समेत ये घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत

Throat Infection Home Remedy: गले में खराश और दर्द होने पर तुलसी, गिलोय, शहद, लहसुन और गुनगुना पानी राहत दे सकते हैं. मसालेदार-तला भोजन छोड़ें और लक्षण बने रहने पर डॉक्टर से सलाह लें.

गले में खराश और दर्द से हैं परेशान? तुलसी-शहद समेत ये घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत
गले के संक्रमण के लिए घरेलू उपाय
ndtv

बदलते मौसम में गले में खराश, दर्द और जलन की समस्या काफी आम है. वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन के अलावा ठंडी-गर्म चीजें, मसालेदार खाना और कमजोर इम्युनिटी भी परेशानी बढ़ा सकती है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय गले को आराम देने में मदद कर सकते हैं. एक्सपर्ट डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने गले की तकलीफ में कुछ प्राकृतिक चीजों को फायदेमंद बताया है.

तुलसी और गिलोय से मिल सकती है राहत

एक्सपर्ट के अनुसार, तुलसी को पारंपरिक रूप से इम्युनिटी और तनाव कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. वहीं गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. हालांकि, इनका सेवन अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार ही करना चाहिए.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

शहद से गले को दें आराम

गले में खराश होने पर शहद काफी अच्छा महसूस हो सकता है. एक्सपर्ट ने थोड़े से गुनगुने पानी में कुछ बूंद शहद मिलाकर लेने की बात कही है. इससे गले में होने वाली जलन और बेचैनी कम करने में मदद मिल सकती है. एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देनाा चाहिए.

यह भी पढ़ें:  ततैया से हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं? ततैया मारने के लिए कौन सी दवा अच्छी है, जान‍िए यहां

लहसुन और गुनगुना पानी भी उपयोगी

एक्सपर्ट ने बताया कि लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण बतााए जाते हैं. इसके अलावा दिनभर थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पीते रहनाा गले को नम रखने में मदद करता है.

खाने-पीने में रखें खास ध्यान

गले में खराश होने पर बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना कुछ समय के लिए छोड़ना बेहतर है. पर्याप्त आराम करें और शरीर को हाइड्रेट रखें. अगर तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी, निगलने में बहुत ज्यादा दर्द हो या समस्या लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से संपर्क करें. घरेलू उपाय किसी गंभीर संक्रमण का इलााज नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: घर पर पान का पौधा कैसे लगाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट से जानें क्या डालने से तेजी से बढ़ेगी बेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Throat Infection, Throat Infection Care, Throat Infection Home Remedies, Throat Infection Home Remedies In Hindi, Throat Infection Medicine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com